{"_id":"5ec6dd0a8ebc3e9068718f13","slug":"coronavirus-world-live-updates-hindi-news-covid-19-positive-cases-cross-fifty-one-lakhs-america-italy-pakistan-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona World LIVE: चीन में कोरोना के 39 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 83 हजार के करीब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona World LIVE: चीन में कोरोना के 39 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 83 हजार के करीब
Fri, 22 May 2020 09:25 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 22 May 2020 09:25 PM IST
सार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 34 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 52 लाख के करीब पहुंच गई है। जबकि 20 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 96 हजार को पार कर गई है और 16 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्सः
चीन में कोरोना के 39 नए मामले
इटली में लगातार नीचे गिर रहा कोरोना महामारी का ग्राफ
अमेरिका: 24 घंटे में 1255 लोगों की मौत
यहां पढ़ें 21 मई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
चीन में कोरोना के 39 नए मामले
- चीन में शुक्रवार को कोरोना के 39 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही चीन में कुल मामले बढ़कर 82,971 हो गए। देश में मरने वालों की संख्या 4634 हो गई है, जबकि 82 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।
इटली में लगातार नीचे गिर रहा कोरोना महामारी का ग्राफ
- इटली में कोरोना महामारी का ग्राफ तीन महीनों के बाद अब लगातार नीचे गिर रहा है। इटली में महामारी के चलते मरने वालों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कुल मामलों की संख्या 2,28,006 हैं, जिनमें से 32,486 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,34,560 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
- चीन में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अटका संसद का वार्षिक सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया और सरकार ने इस बीमारी से पैदा हुई अनिश्चितताओं, चीन तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट का हवाला देते हुए इस साल के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का लक्ष्य तय नहीं किया।
- कोरोना वायरस महामारी की पृष्ठभूमि में अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में करीब 2,900 सदस्यों के साथ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) सत्र शुक्रवार सुबह शुरू हुआ।
- इस जानलेवा वायरस से चीन में 4,634 लोगों की मौत हुई जिनमें से ज्यादातर मौतें वुहान में हुई।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक गुरुवार तक चीन में कोविड-19 के मामले 82,971 पर पहुंच गए इनमें से 82 मरीजों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ सत्तारूढ़ ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी’ के शीर्ष नेता बिना मास्क पहने बैठक में शामिल हुए जबकि 2,897 सदस्यों ने मास्क पहन रखा था।
विज्ञापन
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 96,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी तीन दिनों तक आधा झुका रहेगा।
- ट्रम्प ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर तीन दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय नेपाल के मुताबिक, देश में आज सुबह 30 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या अब 487 हो गई है। इसमें से 49 ठीक हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
- ब्राजील में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को 20,000 के पार चली गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें हुई।
- यह देश लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस का केंद्र है और एक दिन में 1,188 लोगों की मौत के साथ संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 20,047 पर पहुंच गई है।
- ब्राजील में संक्रमण के 3,10,000 से अधिक मामले हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि जांच में कमी का मतलब है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।
- संक्रमण और मौत के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ब्राजील संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से दुनिया का तीसरा देश है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1255 लोगों की मौत
- जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1255 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उसने आठ से 17 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 गाइड तैयार की है। इसका मकसद बच्चों को कोरोना से संबंधित विज्ञान और सामजिक विज्ञान के पहलुओं को लेकर जागरूक करना है।
- ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने गुरुवार को जानकारी दी कि एक अध्ययन के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में एंटीबॉडी को लेकर किए गए परीक्षणों में से सिर्फ पांच फीसदी ही सफल रहे हैं।
- इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की कंपनी नए स्वैब टेस्ट को लेकर काम कर रही है। नए टेस्ट में सिर्फ 20 मिनट में ही कोरोना पॉजिटिव होने या ना होने का पता चल जाएगा। इसके लिए नमूनों को लैब में भेजने की जरूरत भी नहीं रहेगी।
- अमेरिका की ओर से चिकित्सा सहायता के रूप में भेजे गए 50 वेंटिलेटर की पहली खेप रूस पहुंच गई है। बता दें कि अमेरिका 100 फीसदी अपने खर्च पर ऐसे करीब 200 वेंटिलेटर देगा, जिनकी लागत करीब 56 लाख रुपये है।
- ईरान में अब तक 10 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को स्वास्थ्य उपमंत्री कासिम जानबाबाई के हवाले से यह जानकारी दी है।
- ईरान ने गुरुवार तक इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 7,249 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहांपोर ने कहा कि कोरोना के देश में कुल 1,29,000 मामले सामने आ चुके हैं।
- पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक लोगों की कोरोना की जांच की गई। इस जांच के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार के पार हो गया है।
- पाकिस्तान में हाल ही में 2,193 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 48,091 हो गई। इसके साथ ही 32 और लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मृतकों की संख्या 1,017 तक पहुंच गई है।
- ग्रीस में पर्यटन को फिर से खोला जाएगा। 15 जून से एंथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, देश के सभी हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन एक जुलाई से होगा।
- प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा कि रेस्तरां 25 मई को फिर खुलेंगे। बीच पर आने से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा। देश में 2,850 संक्रमित हैं, जबकि 166 लोगों की मौत हुई है।
यहां पढ़ें 21 मई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स