फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus vaccine: Bahrain Becomes Second Country To Approve Pfizer-BioNTech Vaccine for coronavirus patients

ब्रिटेन के बाद बहरीन ने दी फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी, लेकिन तापमान बन सकता है टीकाकरण में रोड़ा

Sat, 05 Dec 2020 01:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 05 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine: Bahrain Becomes Second Country To Approve Pfizer-BioNTech Vaccine for coronavirus patients
Pfizer Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

ब्रिटेन के बाद बहरीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है जिसने दवा निर्माता कंपनी फाइजर और उसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है। बहरीन की सरकारी संवाद एजेंसी ने शुक्रवार रात को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया, उपलब्ध आंकड़ों के गहन विश्लेषण और समीक्षा के बाद बहरीन के स्वास्थ्य नियामक एजेंसी ने इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। हालांकि, बहरीन ने यह नहीं बताया कि उसने वैक्सीन की कितनी खुराक खरीदी है और टीकाकरण कब शुरू होगा। एसोसिएटेड प्रेस के सवाल का भी बहरीन की प्राधिकारियों ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन



बाद में फाइजर ने बताया कि बहरीन को वैक्सीन की आपूर्ति और खुराकों की संख्या सहित बिक्री का समझौता गुप्त है और विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कंपनी ने बताया कि हमने वैक्सीन के सही ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज और तापमान को लेकर विस्तृत लॉजिस्टिक प्लान विकसित कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कंपनी की तैयारियों के बाद भी यहां पर उच्च तापमान चुनौती बन सकता है। क्योंकि फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार की गई इस वैक्सान को स्टोर करने के लिए -70 डिग्री तापमान की जरूरत होगी। वहीं, देश में आमतौर पर मौसम शुष्क और गर्म रहता है। गौरतलब है कि बहरीन पहले ही चीन निर्मित टीके ‘साइनोफार्म’ के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे चुका है और अबतक 6,000 लोगों के ये टीके लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में आ गई कोरोना वैक्सीन: भारत में मुश्किल है फाइजर के टीके तक पहुंचने की राह, जानिए क्यों

भारत में वैक्सीन को लेकर सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध: फाइजर
वहीं, वैश्विक दवा कंपनी फाइजर ने गुरुवार को कहा कि भारत में फाइजर या बायोएनटेक वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए वह भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। फाइजर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, अभी हम कई सरकारों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है। हम भारत में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। 


फाइजर ने कहा कि हर किसी के पास वैक्सीन तक पहुंचने का अवसर सुनिश्चित है। विशेषकर वह सरकारों के साथ काम कर रही है। बयान में कहा गया है, महामारी के दौर में फाइजर इस वैक्सीन को सिर्फ सरकारी अनुबंधों के माध्यम से उपलब्ध कराएगी। 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन सबसे आगे: फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश

गौरतलब है कि ब्रिटेन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने फाइजर या बायोएनटेक टीके के आकस्मिक इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी। ब्रिटेन के दवा नियामक ‘मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी’ (एमएचआरए) ने कंपनी की वैक्सीन को अस्थायी मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन ब्रिटेन में अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed