फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus pandemic in world Developing countries may be deprived of COVID-19 vaccine Rich country given order for buy

कोरोना का टीका बनने से पहले ही ऑर्डर दे रहे अमीर देश, कहीं वंचित ना रह जाएं विकासशील देश

Thu, 18 Jun 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Jun 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus  pandemic in world Developing countries may be deprived of COVID-19 vaccine Rich country given order for buy
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित करने की तेज होती होड़ के बीच अमीर देश इन टीकों के लिए पहले से ही ऑर्डर दे रहे हैं और ऐसे में गरीब एवं विकासशील देशों को ये टीके मिल भी पाएंगे कि नहीं यह एक बड़ा सवाल बन गया है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रेसेंट और अन्य संगठनों ने पिछले महीने कहा था कि यह नैतिक रूप से अनिवार्य है कि सभी लोगों तक टीका पहुंचे, लेकिन किसी विस्तृत रणनीति के बिना, टीकों का सही आवंटन संभव नहीं है।
विज्ञापन



जिनेवा के मेडिसिंस सैंस फ्रंटियर्स (एमएसएफ) की एक वरिष्ठ कानूनी और नीति सलाहकार युआन क्यूओंग हू ने कहा कि 'हमारे पास, सभी तक टीका पहुंच रहा है, इसकी एक सुंदर तस्वीर तो है लेकिन यह कैसे होगा इसके लिए कोई रणनीति नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में एक वैक्सीन शिखर सम्मेलन में घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-अडो ने कहा था कि ‘कोविड-19 के वैश्विक प्रसार ने हमें बता दिया है कि बीमारियां सीमाओं तक सीमित नहीं होती और कोई देश इससे अकेले नहीं निपट सकता। केवल टीका ही मानव को इस वायरस से बचा सकता है।’

दुनियाभर में वायरस के लिए टीका बनाने की कोशिश जारी है, लेकिन किसी को भी अगले साल से पहले इसके लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद नहीं है। फिर भी कई अमीर देशों ने इसके आने से पहले ही इसके लिए ऑर्डर देना शुरू कर दिया है।


ब्रिटेन और अमेरिका इनमें लाखों डॉलर लगा चुके हैं और इसके बदले में दोनों देश चाहते हैं कि उन्हें प्राथमिकता दी जाए। यहां तक कि ब्रिटश सरकार घोषणा भी कर चुकी है कि टीके को मंजूरी मिलने पर उसकी पहली तीन करोड़ खुराक (डोज) ब्रिटेन को दी जाएगी। कम्पनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने भी कम से कम 30 करोड़ खुराक अमेरिका को उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed