{"_id":"5e8176628ebc3e7690291d13","slug":"coronavirus-outbreak-drive-through-test-started-in-america-temporary-clinics-will-help-assess-scale-of-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में शुरू हुआ ड्राइव-थ्रू टेस्ट, कोरोना मरीजों का जल्द चलेगा पता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में शुरू हुआ ड्राइव-थ्रू टेस्ट, कोरोना मरीजों का जल्द चलेगा पता
Mon, 30 Mar 2020 10:02 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में ड्राइव थू टेस्टिंग की शुरुआत हुई है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका कोविड-19 से प्रभावित होने वाला दुनिया का सबसे अधिक संक्रमित देश बन चुका है। वहां अब तक 2,400 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। ऐसे में संक्रमितों के बारे में जल्द पता लगाने के लिए अमेरिका ने 19 राज्यों में ड्राइव-थ्रू टेस्ट शुरू किया है। जिसके जरिए हर व्यक्ति टेस्ट करा सकता है।
विज्ञापन
क्या होता है ड्राइव-थ्रू टेस्ट
ड्राइव थ्रू टेस्ट का मतलब है कि आप कार से आइये या कार में बैठे रहिये। मेडिकल टीम आपके पास आएगी जो आपके मुंह और नाक से स्वैब नमूने लेगी और इसके बाद आप चले जाइये। यदि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी तो आपसे संपर्क किया जाएगा। इसका मतलब ये है कि हर व्यक्ति इस टेस्ट को करा सकता है।
विज्ञापन
क्यों शुरू हुआ ड्राइव-थ्रू टेस्ट
अमेरिका में ड्राइव-थ्रू टेस्ट को इसलिए शुरू किया गया है ताकि संक्रमितों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी मिल सके। यहां राज्य और स्थानीय अधिकारी नमूनों के परीक्षणों की कमी से जूझ रहे हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर क्यूमो ने एक बयान में कहा, 'इस वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए हमारी मुख्य रणनीति राज्य भर में हर समुदाय में परीक्षण को बढ़ाने और घनत्व को कम करने की है।'
विज्ञापन
Drive-through testing for #coronavirus is finally introduced in the U.S. These temporary clinics can help assess the scale of the pandemic. pic.twitter.com/PV2TgtlYpE
— Shakthi Vadakkepat (@v_shakthi) March 30, 2020
ट्रंप ने कहा रिटेल स्टोर्स में खुलेंगे ड्राइव-थ्रू टेस्ट साइट्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि राज्यों और रिटेल स्टोर्स (खुदरा दुकानें) जैसे कि वालमार्ट, टारगेट और सीवीएस में ड्राइव-थ्रू टेस्ट साइट्स खोले जाएंगे। हालंकि कुछ स्टोर्स पर पहले से ही साइट्स काम कर रही हैं। अमेरिका के लगभग 19 राज्यों ने मोबाइल टेस्टिंग साइट खोली है जिसमें से ज्यादातर अस्पतालों के बाहर हैं।
अमेरिका में मरने वालों की संख्या पहुंची 2400 के पार
इटली-स्पेन के बाद कोरोना वायरस का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बनते जा रहे अमेरिका में पिछले तीन दिन में मरने वालों की संख्या दोगुनी होकर 2400 के पार पहुंच गई है, जबकि अकेले शनिवार को ही पीड़ितों की संख्या 19 हजार से ज्यादा बढ़ गई। दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुरी तरह प्रभावित न्यूयार्क क्षेत्र में लॉकडाउन के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है।