फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : More than 92 lakh infected, 4.74 lakh died, 7425 new cases a day in Russia, restaurants and salons open in New York

दुनिया में 4.74 लाख लोगों की मौत, 92 लाख से ज्यादा संक्रमित, न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट और सैलून खुले

Wed, 24 Jun 2020 01:48 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/काठमांडू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/काठमांडू। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 24 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : More than 92 lakh infected, 4.74 lakh died, 7425 new cases a day in Russia, restaurants and salons open in New York
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को 92 लाख का आंकड़ा पार कर गई, जबकि 4.74 लाख लोगों की जान जा चुकी है। महामारी के चपेट में आए 49.61 लाख लोग इससे उबरे भी हैं। वहीं रूस में संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

विज्ञापन


देश में एक दिन में 7,425 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल आंकड़ा छह लाख के करीब पहुंच गया है। देश में 24 घंटे में 153 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों के मामले में देश तीसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


इसके बावजूद सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क शहर को दो फेज में खोलना शुरू कर दिया गया है। शहर के रेस्टोरेंट और सैलून 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं। शहर में संक्रमण के मामले चार लाख से अधिक हैं और 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक संक्रमित देशों में ब्राजील दूसरे, भारत चौथे, ब्रिटेन पांचवें, स्पेन छठे, पेरू सातवें, चिली आठवें और इटली नौवें स्थान पर आ चुका है। इटली में 2.38 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल: एक दिन में 538 नए केस, आंकड़ा 10 हजार पार

नेपाल में कोरोना से संक्रमण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। देश में एक दिन में 538 संक्रमित सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है। नेपाल में संक्रमण से 24 लोगों की मौत हुई है और 2,224 लोग ठीक हुए हैं।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 77 में से 75 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नेपाल में कोरोना के 90 फीसदी मामले विदेशों से आए लोगों से जुड़े हैं। वहीं लॉकडाउन के चलते देश का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मिस्र: 24 घंटे में 1576 नए मामले

मिस्र में 24 घंटे में 1576 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हजार से अधिक हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटे में 85 लोगों की मौत हुई है। देशभर में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 2,278 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed