फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : Local infection cases in China increased more vigorously after 25 new cases in Beijing

चीन में स्थानीय संक्रमण के मामले ज्यादा, बीजिंग में 25 नए केसों के बाद बढ़ी सख्ती

Sat, 20 Jun 2020 01:49 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Jun 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Local infection cases in China increased more vigorously after 25 new cases in Beijing
मेक्सिको में बेघर लोगों में खाना बांटते एलजीबीटी समुदाय की कार्यकर्ता। - फोटो : PTi

चीन में कोरोना वायरस के 37 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 25 राजधानी बीजिंग में है। बीजिंग में मरीजों की संख्या 183 हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा, देश में 37 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 28 में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैला है, जबकि चार लोग विदेश से आए हैं।

विज्ञापन


पांच मामले बिना लक्षण वाले हैं। बीजिंग में स्थानीय संक्रमण के 25, हुबेई प्रांत में दो और लियोनिंग प्रांत में एक मामला मिला है। हालांकि बीते 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, देश में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 110 हो गई, जिनमें से 60 विदेशों से आए हैं।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी बीजिंग में प्रशासन ने सबसे बड़े थोक बाजार शिनफादी में नए मामले सामने आने के बाद आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया है। चीन में अब तक 83,325 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं, जिनमें से 293 लोगों का इलाज जारी है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, 78,398 ठीक हो चुके हैं और 4,634 लोगों की इससे जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में संक्रमण की दूसरी लहर

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। खासतौर पर घनी आबादी वाले सियोल क्षेत्र में, जहां देश की आधी जनसंख्या रहती है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शुक्रवार को 49 नए मामलों की पुष्टि की, जिनमें से 26 मामले सियोल और इंचियोन के आसपास से हैं।

इसके साथ ही देश में कुल मामले 12306 हो गए हैं, जिनमें से 280 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने मई अंत से रोजाना लगभग 30 से 50 मामले रिपोर्ट किए, जिससे माना जा रहा है कि देश में पहली लहर के बाद अप्रैल में नियमों में छूट देना जल्दबाजी था।

पाकिस्तान में एक दिन में 136 की मौत

पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में 136 और लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही पाक में मरने वालों की संख्या 3229 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक दिन में 4944 नए केस सामने आए हैं और कुल मामले 1,65,062 हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा मामले 62269 मामले पंजाब प्रांत से मिले हैं। नेशनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ने बताया, स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 10111 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 813 दुकानें, पांच उद्योगों को सील किया गया है, जबकि 1443 ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जर्मनी में एक महीने में सबसे ज्यादा केस

जर्मनी में शुक्रवार को 770 नए केस मिले हैं, जो एक महीने में सबसे ज्यादा हैं। जर्मनी के डिजीज कंट्रोल सेंटर के मुताबिक, 20 मई के बाद एक दिन में इतने मामले आए हैं। अधिकारी ग्युटरस्लोह की वेस्ट काउंटी के बूचड़खानों में बड़े पैमाने पर टेस्ट कर रहे हैं। यहां अब तक कम से कम 730 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जर्मनी में कुल मरीजों की संख्या 1,88,534 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed