{"_id":"5f0bb5df8ebc3e63ae52ab2c","slug":"coronavirus-in-world-more-than-1-crore-30-lakhs-infected-in-the-world-from-covid19-death-rate-in-us-again-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in world: दुनिया में 1.30 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका में फिर बढ़ी मृत्यु दर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona in world: दुनिया में 1.30 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका में फिर बढ़ी मृत्यु दर
Mon, 13 Jul 2020 06:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 1.30 करोड़ को पार कर गया, जबकि मृतक संख्या भी 5.71 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अमेरिका में महामारी के कारण रोजाना होने वाली मौत की दर कम होने के बाद फिर से बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के कारण मौतों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मरने वालों की संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने आगाह किया था कि रोजाना कम हो रही मृतकों की संख्या कुछ दिनों बाद फिर से बढ़नी शुरू हो जाएगी। उनका कहना था कि संक्रमित होने के कई सप्ताह बाद व्यक्ति की मौत होती है। विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था कि संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण एक समय बाद मृतकों की संख्या बढ़ेगी और अब यही हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग विशेषज्ञ विलियम हनागे ने कहा कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस समय तक इसके बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा था, यह उसी समय बढ़ रही है।
मैक्सिको में 24 घंटे में 6,094 संक्रमित, अब तक कुल 34,730 मौतें
मैक्सिको में संक्रमितों के 6,094 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,95,268 और मृतक 34,730 हो गए हैं।
द. कोरिया में 44 नए केस
पिछले 24 घंटों में 44 नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमितों का आंकड़ा 13,417 पहुंच गया है। 289 लोगों की मौत हुई है।