{"_id":"5f0d4e2ef5623a7a0b05b3d6","slug":"coronavirus-in-britain-winter-could-see-120000-coronavirus-deaths-in-second-wave-of-covid-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना, 1.2 लाख लोगों की हो सकती है मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आने की संभावना, 1.2 लाख लोगों की हो सकती है मौत
Tue, 14 Jul 2020 11:49 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से जूझ रहे ब्रिटेन पर खतरा बढ़ने लगा है। आने वाली सर्दियों में ब्रिटेन में कोविड-19 की दूसरी लहर आ सकती है और सबसे बुरी स्थिति में इस दौरान 1,20,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की 'अकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस' (एएमएस) के सह-मुख्य लेखक और प्रोफेसर स्टीफन होल्गेट ने कहा कि कोविड-19 के सर्दियों के मौसम में तेजी से फैलने की संभावना सबसे अधिक है, क्योंकि ठंड के चलते लोग बंद जगह पर एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे।
विज्ञापन
एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में होल्गेट ने कहा कि यह एक भविष्यवाणी नहीं है, लेकिन यह एक संभावना है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में कोविड-19 की दूसरी लहर से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, लेकिन अगर हम तुरंत प्रभाव से कदम उठाते हैं तो इसके जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी- वैश्विक स्तर पर और भी खतरनाक होती जा रही है स्थिति
अब तक ब्रिटेन में कोविड-19 से 45 हजार लोगों की मौत हुई है, जो यूरोप में सबसे अधिक है। आधिकारिक डाटा स्रोतों को लेकर बनाए गए रॉयटर्स की टैली के अनुसार, यह संख्या 55 हजार है। इसमें कुछ संदिग्ध मामलों को भी शामिल किया गया है।
एएमएस ने कहा कि इस मामले पर अभी पूरी जानकारी नहीं है कि ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी कैसे अपना रूप बदलेगी, लेकिन माना जा रहा है कि सबसे बुरी स्थिति में प्रजनन संख्या या आर वैल्यू सितंबर 2020 तक 1.7 हो जाएगी।
आर वैल्यू का मतलब होता है, एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। वर्तमान में ब्रिटेन में, आर वैल्यू 0.7 और 0.9 के बीच है। साथ ही हाल के दिनों में, संक्रमण के मामलों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। आर वैल्यू के 1 से अधिक होने पर मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
एएमएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति में सिंतबर 2020 से जून 2021 तक 1,19,000 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो सकती है। यह संख्या पहली लहर की तुलना में दोगुना होगी।