फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who director general Tedros Adhanom Ghebreyesus says Coronavirus pandemic is going to get worse and worse

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी- वैश्विक स्तर पर और भी खतरनाक होती जा रही है स्थिति

Tue, 14 Jul 2020 02:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jul 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Who director general Tedros Adhanom Ghebreyesus says Coronavirus pandemic is going to get worse and worse
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस - फोटो : WHO-iStock

विज्ञापन

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिन में संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड तोड़ बढ़ोतरी होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस ने आगाह किया है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय तक जनजीवन पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाएंगी। गेब्रयेसस ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ''निकट भविष्य में पहले की तरह सब कुछ सामान्य होना मुशिकल है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि जहां कई देशों ने इस महामारी पर नियंत्रण पा लिया है और कई देश इसपर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। वहीं यूरोप और एशिया में बहुत सारे देश इसे लेकर गलत दिशा में जा रहे हैं। इन दोनो महादेशों में स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है।


उन्होंने विश्व के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि महामारी कितनी खतरनाक स्थिति में पहुंचती जा रही है। अमेरिका में विशेषकर दक्षिण और पश्चिम में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  

उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि हम लोग इस पर काबू पा सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें काफी सावधानी बरतनी होगी और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

बता दें कि इस बीच डब्ल्यूएचओ के दो विशेषज्ञ महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन गए हुए हैं। मध्य चीन के वुहान शहर में इस वायरस का पहली बार पता चला था। बीजिंग जांच की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन डब्ल्यूएचओ द्वारा बुलाए गए देशों के विरोध के बाद वह तैयार हो गया। अब जांच के बाद ही सच्चाई पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed