{"_id":"5e81f0998ebc3e775321c191","slug":"coronavirus-in-britain-prince-charles-recovers-from-covid-19-out-of-self-isolation-after-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, एक सप्ताह तक खुद को एकांतवास में रखा था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए प्रिंस चार्ल्स, एक सप्ताह तक खुद को एकांतवास में रखा था
Mon, 30 Mar 2020 06:44 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
prince charles
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को प्रिंस चार्ल्स एकांतवास से बाहर आए। एक सप्ताह पहले उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया था। शाही प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
ब्रिटिश सिंहासन के 71 वर्षीय वारिस ने पिछले हफ्ते एबरडीनशर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा परीक्षण किए जाने के बाद स्कॉटलैंड में रानी की बाल्मोरल एस्टेट में खुद को एकांतवास में कर लिया था।
विज्ञापन
शाही प्रवक्ता ने कहा कि क्लेरेंस हाउस ने आज (सोमवार) पुष्टि की है कि अपने डॉक्टर के साथ परामर्श करने के बाद द प्रिंस ऑफ वेल्स अब एकांतवास से बाहर आ गए हैं। उनके क्लेरेंस हाउस शाही कार्यालय ने कहा है कि राजकुमार का स्वास्थ्य अब ठीक है और सरकार के प्रतिबंधों का पालन करते हुए वह घर से काम कर रहे थे।
विज्ञापन
उनकी पत्नी और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला ने उनके साथ ही जांच करवाई थी, जिसमें डचेस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव। इसके बाद प्रिंस ने खुद को एकांतवास में रखने का निर्णय लिया था।
शाही जोड़े की पिछले सोमवार को जांच की गई थी, जिसके बाद वे एक जेट में स्कॉटलैंड चले गए थे और तब से वे वहीं रुके हुए थे। क्लेरेंस हाउस ने उस समय कहा था कि यह पता लगाना संभव नहीं है कि प्रिंस ने हाल के सप्ताहों में अपनी सार्वजनिक कार्यों में उच्च व्यस्तताओं के कारण कैसे वायरस से संक्रमित हुए है।
कोरोना वायरस महामारी के फैलने पर प्रिंस चार्ल्स ने हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने पर जोर दिया था, जिसको लेकर वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। लेकिन जैसे ही उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने खुद को बाल्मोरेल एस्टेट में एकांतवास में करके सात दिन बिताने का निर्णय लिया।
इससे पहले, बकिंघम पैलेस ने कहा था कि 93 वर्षीय क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने पिछली बार 12 मार्च को अपने बेटे को देखा था और फिलहाल वह 98 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप के साथ विंडसर कैसल में रह रही है।
ब्रिटेन में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है क्योंकि वहां इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 1,228 तक पहुंच गई है। वही इस वायरस से अब तक 19,522 लोग संक्रमित है।