{"_id":"60a1d8588ebc3e11545c1f4d","slug":"coronavirus-fauci-says-covid-19-pandemic-highlights-racism-s-impact-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी ने दिया नस्लवाद को बढ़ावा: अमेरिकी विशेषज्ञ बोले- जोखिम में डाली जा रही अल्पसंख्यकों की जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महामारी ने दिया नस्लवाद को बढ़ावा: अमेरिकी विशेषज्ञ बोले- जोखिम में डाली जा रही अल्पसंख्यकों की जान
Mon, 17 May 2021 08:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 17 May 2021 08:13 AM IST
सार
अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ.एंथनी फाउची ने महामारी में नस्लवाद और भेदभाव का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
डॉ. एंथनी फाउची (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर में पिछले एक साल से अधिक समय से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। दुनिया भर में हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों की जान जा रही है। इस बीच, अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ.एंथनी फाउची ने महामारी में नस्लवाद और भेदभाव का मुद्दा उठाया है। डॉ.एंथनी फाउची ने कहा कि महामारी ने नस्लवाद और असमानताओं को बढ़ावा दिया है। जब आम लोग घरों में हैं, जब अल्पसंख्यकों की जान जोखिम में डालकर उनसे काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एक विश्वाविद्यालय के समारोह में बोलते हुए डॉ एंथनी फाउची ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने हमारी विफलताओं को उजागर किया है। वहीं संकट के इस समय में नस्लवाद और असमानताओं की घटनाओं में बेताहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के बीच देखने में आया है कि अल्पसंख्यक समूह के सदस्य आवश्यक नौकरियों में काम कर रहे हैं, जहां में कोरोना वायरस की चपेट आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह या मोटापे से ग्रस्त लोगों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना भी अधिक रहती है।
विज्ञापन
अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने कहा कि यह वक्त नस्लवाद जैसी घटिया विचारधारा को पालने का नहीं है। एक साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाने का है। उन्होंने कहा, हम किसी को रंग, धर्म या विशेष स्थान की वजह से मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में डॉ. फाउची ने भारत को महामारी से निपटने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाना चाहिए और व्यापक स्तर पर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। साथ ही बड़ी संख्या में अस्थायी अस्पताल बनाए जाने चाहिए। डॉ. फाउची ने भारत को महामारी से निपटने में सैन्य बलों की मदद लेने की भी सलाह दी। उन्होंने सलाह दी कि तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए सशस्त्र बलों की सहायता ली जा सकती है। वहीं कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लेने के बीच समय के अंतराल को बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराया था।