{"_id":"5fde5c388ebc3e3d42692800","slug":"coronavirus-effect-uk-cancels-proposed-five-day-christmas-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: ब्रिटेन ने प्रस्तावित पांच दिवसीय क्रिसमस कार्यक्रम रद्द किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: ब्रिटेन ने प्रस्तावित पांच दिवसीय क्रिसमस कार्यक्रम रद्द किया
Sun, 20 Dec 2020 01:32 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : PTI
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान होने के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को पांच दिवसीय प्रस्तावित 'क्रिसमस बबल' कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह नया प्रकार बेहद तेजी से देश में संक्रमण को फैलाने के लिए जिम्मेदार है। पहले क्रिसमस के कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब जॉनसन ने इन्हें और सख्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जॉनसन ने शनिवार को कहा कि राजधानी और दक्षिणी इंग्लैंड के कई इलाके प्रतिबंधों की तीसरे श्रेणी में हैं जो काफी सख्त प्रतिबंध हैं। उन्होंने कहा कि अब इन्हें और सख्त करते हुए चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन
नए चौथे चरण के तहत, लोगों को अपने घर के बाहर किसी भी अन्य व्यक्ति से मिलने-जुलने पर रोक रहेगी। यह रोक क्रिसमस उत्सव के दौरान भी लागू रहेगी। इसके अलावा, जिन क्षेत्रों में कम श्रेणी के प्रतिबंध लागू हैं, वहां भी क्रिसमस के दौरान केवल 25 दिसंबर के दिन तीन परिवारों को एकत्र होने की छूट रहेगी। हालांकि, यह छूट भी अब पांच दिन के लिए नहीं होगी।