{"_id":"5f1e1e2369cd3c6156538509","slug":"coronavirus-effect-coronavirus-is-fatal-for-smokers","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए घातक है कोरोनावायरस, जानिए वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए घातक है कोरोनावायरस, जानिए वजह
Mon, 27 Jul 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 27 Jul 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में धूम्रपान या वेपिंग करना वायरस को और अधिक घातक और जानलेवा बना सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के जो मरीज धूम्रपान या वेपिंग करते हैं उन्हें मस्तिष्क संबंधी तकलीफ होने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेज सेंटर की शोधकर्ता लुका क्युलो का कहना है कि तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करने वालों को वायरल, बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा अधिक होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार तंबाकू उत्पादों से रक्त धमनी और मस्तिष्क संबंधी तकलीफ बढ़ती है। कोरोना मरीजों में अब इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
खून जमने वाले कारक बढ़ जाते हैं
वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में रक्त के जमने के लगभग तेरह कारक होते हैं। हाइपोक्सिया यानि उत्तकों तक ऑक्सीजन की कमी के कारण ये बढ़ सकते हैं। धूम्रपान करने वालों में खून जमाने वाले कारक अधिक होने से खून का थक्का जम सकता है। जिससे रक्त वाहिकाओं और मस्तिष्क संबंधी तकलीफें बढ़ सकती है। झटका या स्ट्रोक भी आ सकता है।
विज्ञापन