फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona Virus test rate declines in US 28 percent reduction in daily screening

अमेरिका में कोरोना वायरस के परीक्षण दर में दर्ज हुई गिरावट, प्रतिदिन होने वाली जांच में 28 प्रतिशत की आई कमी

Sat, 27 Feb 2021 11:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus test rate declines in US 28 percent reduction in daily screening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका में कोविड-19 वायरस की जांच काफी कम हो गई है। यहां हॉटस्पॉट बन चुके लॉस एंजिलिस काउंटी में महज कुछ हफ्ते पहले प्रति सप्ताह 3,50,000 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस जांच हो रही थी, लेकिन अब काउंटी के अधिकारियों का कहना है कि जांच की गति बहुत कम हो गई है।

विज्ञापन


सरकारी सहायता से चलने वाले 180 से अधिक जांच स्थल अपनी क्षमता से एक तिहाई पर काम कर रहे हैं। देश में जांच अभियान का नेतृत्व करने वाले डॉ. क्लेमेंस होंग ने कहा, 'यह चौंकाने वाला है कि कितनी जल्दी हम लोग सौ मील प्रति घंटा की रफ्तार से घट कर 25 मील प्रति घंटा की गति पर पहुंच गए हैं।’
विज्ञापन


जांच की संख्या बढ़ाने के एक साल तक चले प्रयास के बाद देशभर में संस्थाओं को जांच की मांग में तेजी से कमी देखने को मिल रही है। जांच स्थल बंद किए जा रहे हैं और जांच के उपकरण वापस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में कोविड-19 से पांच लाख लोगों की जान जाने के बाद महामारी का प्रकोप कम हो रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों को कोरोना वायरस के नए प्रकार की चिंता भी है। होंग ने कहा, ‘सभी लोग त्वरित और व्यापक टीकाकरण के प्रति आशावान हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा समय आ गया है कि हम अपना बचाव करना बंद कर दें।’


उन्होंने कहा, ‘संक्रमण के अगले चरण के प्रति हमारी जनता अभी प्रतिरक्षात्मक नहीं हुई है।’ अमेरिका में 15 जनवरी को सर्वाधिक जांच हुई थी और उस दौरान दो लाख से अधिक जांच प्रतिदिन हो रही थी। अब प्रतिदिन होने वाली जांच में 28 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed