{"_id":"606c0d871324eb4ef21afa8b","slug":"corona-virus-cases-in-britain-and-america-updates-britain-will-conduct-corona-test-twice-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में कोरोना : ब्रिटेन में नागरिकों का हफ्ते में दो बार होगा कोरोना टेस्ट, अमेरिका में संक्रमित मामलों से राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में कोरोना : ब्रिटेन में नागरिकों का हफ्ते में दो बार होगा कोरोना टेस्ट, अमेरिका में संक्रमित मामलों से राहत
Tue, 06 Apr 2021 12:58 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:58 PM IST
सार
- ब्रिटेन में टीकाकरण के साथ एक नए फॉर्मूले पर काम जारी
- हफ्ते में नागरिकों को दो बार कराना होगा कोरोना टेस्ट
- लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उठाया ये कदम
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में शायद ही कोई देश ऐसा बचा होगा, जहां कोरोना वायरस ने अपने पैर ना पसारे हों। हालांकि कोरोना वायरस को हराने के लिए दुनिया में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है लेकिन इसके बाद भी कोविड के रिकॉर्ड मामले सबके सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन ने टीकाकरण के अलावा एक और बड़ा कदम उठाया है ताकि वो अपने देश की अर्थव्यवस्था को डूबने से बचा सके।
विज्ञापन
ब्रिटेन: हफ्ते में दो बार कराएं टेस्ट
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा उजागर करने के लिए एक नए फॉर्मूले को तैयार किया है। इसके तहत देश के हर नागरिक को हफ्ते में दो बार कोरोना का टेस्ट कराना होगा। ब्रिटिश सरकार का मानना है कि अब देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
रैपिड कोरोना टेस्ट फ्री होगा - स्वास्थ्य मंत्री
ऐसे में अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना भी एक चुनौती है। इसलिए सरकार ने बार-बार टेस्ट कराकर संक्रमितों की पहचान करके उन्हें आइसोलेट कर महामारी से बचने के लिए यह कदम उठाया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैकॉक ने बताया कि देश का हर नागरिक नौ अप्रैल से हफ्ते में दो बार रैपिड कोरोना टेस्ट फ्री करा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोगों को स्थानीय मेडिसिन शॉप, कम्युनिटी सेंटर और होम डिलिवरी सर्विस के जरिए टेस्ट किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जॉनसन कोविड स्टेटस सर्टिफिकेशन योजना का एलान कर सकते हैं। ब्रिटेन की आबादी 6.8 करोड़ लोगों की है और अब तक यहां 3.7 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
अमेरिका : कोरोना के संक्रमित मरीजों में राहत
दुनिया में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में 5.26 लाख नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13.2 करोड़ हो गया है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले भारत से आए, इसके बाद दूसरे नंबर फ्रांस रहा, जहां एक दिन में कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।
हालांकि अमेरिका में कोरोना के दैनिक मामलों को लेकर राहत की खबर है। यहां बीते 24 घंटे में मात्र 36,983 नए मरीज मिले। यहां 27 सितंबर के बाद पहली बार 40 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश ने भी देश में सात दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।