फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Controversy Over Small Dress In Brazil, MP Threatened Of Rape In Social Media

ब्राजील में छोटे कपड़ों पर विवाद, रेप की धमकी पर सांसद बोलीं- मैं नहीं बदलूंगी

Sun, 10 Feb 2019 12:10 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 10 Feb 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Controversy Over Small Dress In Brazil, MP Threatened Of Rape In Social Media
ब्राजील की महिला सांसद एना पाउला - फोटो : Instagram
ब्राजील की महिला सांसद को संसद में छोटे कपड़े पहनने के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निशाना बनाया है। हद तो यह हो गई जब लोगों ने उन्हें बलात्कार की धमकी तक दे दी। 
विज्ञापन


महिला सांसद एना पाउला लो-कट ड्रेस पहनकर संसद पहुंची थीं। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए। कुछ यूजर्स ने महिला सांसद को दुष्कर्म करने की धमकी तक दे दी। 
विज्ञापन


हालांकि ड्रेस को लेकर विवाद पर एना ने कहा, "मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। मैं अकसर ऐसी ही टाइट और लो-कट ड्रेस पहनती हूं और वही पहनना जारी रखूंगी, जो मैं चाहती हूं। मेरे कपड़ों से काम का कोई लेना-देना नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने उन्हें धमकियां दी हैं, उनके खिलाफ एना मुकदमा दर्ज कराएंगी। 

कौन हैं एना पाउला 

43 साल की एना पाउला इसी साल जनवरी में ब्राजील के संटा कटरीना से सांसद का चुनाव जीती थीं। यह जीत करीब 50 हजार वोटों से थी, जो वहां काफी बड़ी मानी गई थी। इससे पहले एना मेयर भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed