फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   communist party secretariat meets to end the tussle between prime minister kp sharma oli 

नेपाल में सत्ता संकट: सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक खत्म, नहीं दूर हो सका गतिरोध

Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM IST
सार

माना जा रहा है कि इस बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा होगी जिन्हें रविवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाना है। हाल के सप्ताहों में स्थायी समिति की बैठक पांच बार स्थगित की जा चुकी है।

विज्ञापन
communist party secretariat meets to end the tussle between prime minister kp sharma oli 
KP Sharma Oli

विस्तार

नेपाल में राजनीतिक खींचतान और सत्ता संघर्ष अभी भी जारी है। शनिवार को इसी के तहत नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच चल रही खींचतान को समाप्त करने के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वोच्च संस्था की शनिवार को बैठक हुई। हालांकि चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद भी बैठक बेनतीजा समाप्त हुई।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश शाह के अनुसार नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की नौ सदस्यीय केंद्रीय सचिवालय की बैठक के दौरान कोई नतीजा नहीं निकला, हालांकि पार्टी नेताओं ने रविवार की स्थायी समिति की बैठक के दौरान पेश किए जाने वाले एजेंडा पर चर्चा की।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता एन श्रेष्ठ ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आम सहमति से मुद्दों का हल किए जाने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के भीतर कलह को समाप्त करने के लिए ओली और प्रतिद्वंद्वी गुट की अगुवाई कर रहे प्रचंड को बातचीत के लिए और समय देने के वास्ते स्थायी समिति की बैठक रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब रविवार को दोपहर तीन बजे शुरू होने वाली 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक होगी। इससे पहले दोनों नेताओं के पार्टी के शीर्ष निकाय के सम्मेलन के लिए सहमत होने पर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने सचिवालय की बैठक बुलाई।


शनिवार को हुई बैठकों में ओली ने प्रचंड नीत धड़े की मांग पर एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने या इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

स्थायी समिति के अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि रविवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की तारीख की घोषणा की जा सकती है जिसमें प्रधानमंत्री ओली के भविष्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed