फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese nationalists supporting Russian attack on Ukraine, describing Putin the biggest strategist of this century

जंग: यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन कर रहे चीनी राष्ट्रवादी, पुतिन को बता रहे इस सदी का सबसे बड़ा रणनीतिकार 

Tue, 01 Mar 2022 04:04 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Mar 2022 04:04 PM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है, लेकिन चीन में अधिकतर लोग रूस के पक्ष में दिख रहे हैं। इन्होंने पुतिन के कदम का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
Chinese nationalists supporting Russian attack on Ukraine, describing Putin the biggest strategist of this century
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : Social media

विस्तार

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से चीनी राष्ट्रवादी रूस का समर्थन कर रहे हैं। सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी भी पुतिन के साथ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सोशल मीडिया ऐप्स पर पुतिन को इस सदी का सबसे बड़ा रणनीतिकार बताया जा रहा है। युद्ध का विरोध करने वालों के लिए कहा जा रहा है कि अमेरिका उनका ब्रेनवॉश कर रहा है।

विज्ञापन


चीन में अधिकतर लोग रूस के पक्ष में 
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है, लेकिन चीन में अधिकतर लोग रूस के पक्ष में दिख रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया ऐप्स पर लोगों ने कहा है कि अगर मैं रूसी होता तो पुतिन मेरा विश्वास और मेरी रोशनी होते। वहीं, चीनी अधिकारियों ने रूसी हमले को आक्रमण कहने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग सरकार ने हाल के वर्षों में विदेश नीति पर सख्त रुख अपनाया है। सरकारी मीडिया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पहले की तुलना में अधिक सख्त नजर आ रहे हैं। इन दिनों रूस और चीन के बीच की दोस्ती भी मजबूत हुई है। हाल ही में जब पुतिन बीजिंग विंटर ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में चीन पहुंचे थे तब उन्होंने कहा था कि रूस और चीन की दोस्ती की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में ताइवान नजर आ रहा 
विशेषज्ञों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रवादी युवाओं को यूक्रेन में ताइवान नजर आता है। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से चीन ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को जायज ठहराया है ठीक उसी तरह से आने वालों दिनों में रूस ताइवान पर चीनी आक्रमण को जायज बताएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार ताइवान पर चीनी के दावों का समर्थन करते दिखे हैं। 


चीन का अध्ययन करने वाले अमेरिकी खुफिया एजेंसी के एक रिटायर्ड अधिकारी जॉन कल्वर ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा है कि यूक्रेन मामला वाकई में एक एसिड टेस्ट होने जा रहा है कि चीन किस हद तक मॉस्को के समर्थन में जा सकता है। क्या चीन वाकई में रूस का समर्थन करेगा और प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed