फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chinese Foreign Minister on tour amid economic crisis in Sri Lanka

मुश्किल हालात: आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका के दौरे पर चीन के विदेश मंत्री, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sun, 09 Jan 2022 06:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 06:08 AM IST
सार

श्रीलंका की सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचें। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ से जुड़ा है।

विज्ञापन
Chinese Foreign Minister on tour amid economic crisis in Sri Lanka
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock

विस्तार

चीन के कर्ज के दुष्चक्र में फंसे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार महीने भर के आयात के लिए भी पर्याप्त नहीं है। 27 दिसंबर को यह 1.58 अरब डॉलर रह गया था। इस मुसीबत से निपटने के लिए श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने शनिवार को एक तरफ 6.69 टन के स्वर्ण भंडार में से 3.6 टन को बेचने का फैसला किया है।

विज्ञापन


श्रीलंका के सामने बने मुश्किल हालात के बीच चीन के विदेश मंत्री का दो दिन के दौरे पहुंचना कई भू-राजनैतिक संभावनाओं को जन्म देता है। खासतौर पर जब चीन के कुख्यात विस्तारवादी रवैये के चलते श्रीलंका पहले ही कई संपत्तियां चीन को गिरवी रख चुका है।
विज्ञापन


श्रीलंका की सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचें। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ से जुड़ा है। इस दौरान दोनो देशों के शीर्ष नेतृत्व में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने बताया कि मालदीव से होते हुए श्रीलंका पहुंच रहे वांग श्रीलंका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed