फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Government issued guidelines to regulate chinese wedding that have become costly

चीन में दुल्हन को मिलती है दहेज, इसलिए महंगी हुई शादियां, अब सरकार ने खर्च पर लगाई पाबंदी

Wed, 06 Feb 2019 02:34 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
China Government issued guidelines to regulate chinese wedding that have become costly
चीन में नवविवाहित जोड़ा

चीन में खर्चीली हो गई शादियां पर लगाम कसने के लिए मध्य हेनान प्रांत के प्युआंग प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकारी दिशानिर्देशों के तहत शादी के तोहफे, मेहमानों की संख्या और रिसेप्शन पर होने वाले खर्च को तय किया गया है। इसमें यह भी कहा है कि सरकारी गाइडलाइंस का पालन नहीं करने और तय की गई रकम से ज्यादा खर्च करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

चीन में लड़कियां कम, लड़के ज्यादा

चीन में महंगी शादी की सबसे बड़ी वजह लड़कियों की कम होती संख्या है। चीन में 100 महिलाओं पर 115 पुरुष हैं। इस वजह से लड़कों को जीवन साथी मिलना मुश्किल हो रहा है। शादी होने पर उन्हें दुल्हन के लिए महंगे उपहार खरीदने पड़ते हैं और काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले का मकसद दहेज पर रोक लगाना है। 

विज्ञापन

शादी के उपहार पर लगाम

शादी में दिए जाने वाले दहेज की राशि तय कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों में साढ़े 3 लाख रुपए और शहर में सवा दो लाख रुपए से ज्यादा दहेज नहीं दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने का खर्च पर नकेल

यह सलाह भी दी गई है कि शादियों के रिसेप्शन में अधिकतम 15 टेबल ही रखें। लागत प्रति टेबल तीन हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

शादी के लिए लड़के कीमती उपहार दे रहे

चीन में 30 की उम्र पार कर चुके लड़कों को शेंगनान कहा जाता है। इसका मतलब इन्हें अब तक शादी के लिए लड़की नहीं मिली। इससे बचने के लिए लोग अपने लड़के की शादी के लिए लड़की और उसके परिवार को कीमती उपहार देने में हिचकते नहीं हैं। इससे शादी का खर्च बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed