{"_id":"5ed8aa328c52a9116e670bc8","slug":"china-will-now-approve-limited-flights-to-america-after-donald-trump-administration-plans-to-block-chinese-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन अब अमेरिका की सीमित उड़ानों को अपने यहां आने की देगा मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन अब अमेरिका की सीमित उड़ानों को अपने यहां आने की देगा मंजूरी
Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
China Airlines
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से शुरू हुआ तनाव कोरोना वायरस के चलते अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की कि चीन से 16 जून के बाद कोई भी विमान उसके यहां नहीं आएगा। उसने चीनी विमानों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
वहीं, अब चीन ने अमेरिका के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी एयरलाइंस को अपने देश में सीमित उड़ानों की अनुमति देगा। चीन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
लेकिन, अब चीन की सरकार ने फैसला लिया है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विदेशी एयरलाइंस को सीमित उड़ानों की अनुमति दी जाएगी। सरकार के इस फैसले के साथ ही अमेरिकी एयरलाइंस पर लगी पाबंदी भी हट जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, अमेरिका के परिवहन विभाग ने कहा है कि जनवरी 2020 में दोनों देशों के बीच उड़ानें कम हो गई थीं। हालांकि, इसके बाद भी अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस अमेरिका और चीन के बीच विमानों का परिचालन कर रही थीं। चीन की एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ उड़ानों के परिचालन को बंद किया था।
विभाग ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस एक जून से चीन के लिए उड़ानें शुरू करना चाहती थी। लेकिन, एयरलाइंस कंपनियों के अनुरोध के बावजूद चीन सरकार ने अपने यहां उड़ानों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।
परिवहन विभाग ने बताया कि चीन उड़ानों के परिचालन को लेकर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन कर रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में कड़वाहट को कम करने के लिए चीन के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बीच तनाव का दौर जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन पर वायरस से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाते रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि चीन ने कोरोना वायरस को लेकर शुरुआती जानकारी छिपाई, जिसकी वजह से पूरी दुनिया बेहाल है।
दूसरी तरफ, चीन इन आरोपों को खारिज करता रहा है और उसका कहना है कि उसने दुनिया को इस संबंध में जानकारियां मुहैया कराई हैं। चीन में कोरोना वायरस से हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।