फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China support of Pakistan, Wang Yi said to Dar - We are together in every situation

China: ड्रैगन फिर पाकिस्तान के समर्थन में, डार से बोले वांग यी- हम हर स्थिति में साथ, बातचीत से सुलझाएं मतभेद

Tue, 20 May 2025 11:14 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Tue, 20 May 2025 11:14 PM IST
सार

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। वांग यी ने डार से कहा कि चीन हमेशा की तरह पाकिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने, उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ तलाशने, आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने और अंतरराष्ट्रीय-क्षेत्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाने में दृढ़ता से समर्थन करेगा।

विज्ञापन
China support of Pakistan, Wang Yi said to Dar - We are together in every situation
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और चीन के विदेश मंत्री वांग यी। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन ने एक बार फिर पाकिस्तान का समर्थन किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की। इस दौरान वांग यी ने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए चीन हर हाल में साथ है। उन्होंने भारत से स्थायी संघर्ष विराम करने और बातचीत के जरिये मतभेदों को सुलझाने की बात कही। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर बीजिंग गए हैं। वांग ने डार से कहा कि चीन पाकिस्तान और भारत द्वारा वार्ता के जरिये उनके मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाने, व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम हासिल करने, मौलिक समाधान तलाशने का स्वागत और समर्थन करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक और दीर्घकालिक हितों के अनुरूप है। साथ ही क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अनुकूल है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षा भी यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप के बाद अब ड्रैगन भी दिखा रहा मध्यस्थता की चाहत, लेकिन डार को ठंडा स्वागत

वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा की तरह पाकिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने, उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ तलाशने, आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने और अंतरराष्ट्रीय-क्षेत्रीय मामलों में बड़ी भूमिका निभाने में दृढ़ता से समर्थन करेगा।

डार ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग (आईडीसीपीसी) के प्रभावशाली मंत्री लियू जियानचाओ से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष से उत्पन्न मुद्दों के अलावा 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले पर भी चर्चा की।


डार ने वांग को 10 मई को पाकिस्तान और भारत के बीच चार दिनों के सैन्य संघर्ष के बाद सभी सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद की नवीनतम स्थिति और पाकिस्तान के विचारों के बारे में बताया। डार ने कहा कि पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा। साथ ही वह स्थिति को सामान्य बनाने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर से छात्र, व्यापारी से गार्ड तक; भारत में कैसे PAK के लिए जारी थी जासूसी, क्या था तरीका?

उन्होंने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed