फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sent a team of three youngest passengers into space from March 2F rocket

China: चीन ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे कम उम्र के तीन यात्रियों का दल, मार्च 2-एफ रॉकेट से भरी उड़ान

Fri, 27 Oct 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 06:25 AM IST
सार

तीनों अंतरिक्ष यात्रियों में से तांग अधिक अनुभवी हैं और उन्होंने 2021 के अंतरिक्ष मिशन का तीन महीने नेतृत्व किया था। चीन ने ब्रह्मांड की और गहनता से जांच करने के लिए अंतरिक्ष में एक नया दूरदर्शक यंत्र (टेलीस्कोप) भेजने की बुधवार को घोषणा की थी।

विज्ञापन
China sent a team of three youngest passengers into space from March 2F rocket
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

चीन ने बृहस्पतिवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपने सबसे कम उम्र के दल को रवाना किया। उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर स्थित ‘जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर’ से सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर लॉन्ग मार्च 2-एफ रॉकेट के माध्यम से शेनझोउ 17 अंतरिक्ष यान ने अंतरिक्ष दल को लेकर उड़ान भरी।

विज्ञापन

 अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण मिशन की शुरुआत से भेजे गए दलों में इस तीन सदस्यीय दल की औसत आयु सबसे कम है। अंतरिक्ष दल की औसत आयु 38 साल है। अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन छह महीने से स्टेशन पर मौजूद दल का स्थान लेंगे। 

विज्ञापन

तांग हैं सबसे अनुभवी
तीनों अंतरिक्ष यात्रियों में से तांग अधिक अनुभवी हैं और उन्होंने 2021 के अंतरिक्ष मिशन का तीन महीने नेतृत्व किया था। चीन ने ब्रह्मांड की और गहनता से जांच करने के लिए अंतरिक्ष में एक नया दूरदर्शक यंत्र (टेलीस्कोप) भेजने की बुधवार को घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed