फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China and Russia's Send Greetings to Kim Jong un on North Korea Founding Anniversary

North Korea: फिर सामने आया चीन-रूस का उत्तर कोरिया से 'प्रेम'; स्थापना की वर्षगांठ पर किम को भेजीं शुभकामनाएं

Mon, 09 Sep 2024 09:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

पुतिन ने कहा कि मुझे यकीन है कि रूस और डीपीआरके के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। वहीं, शी ने अपने संदेश में उत्तर कोरिया के साथ गहन रणनीतिक संचार और सहयोग का आह्वान किया।

विज्ञापन
China and Russia's Send Greetings to Kim Jong un on North Korea Founding Anniversary
किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन-रूस का तानाशाह किम जोंग उन के उत्तर कोरिया से 'प्रेम' फिर से उमड़ रहा है। दोनों देशों ने उसे उत्तर कोरिया की सथापना की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किम को उत्तर कोरिया की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी।

विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि मुझे यकीन है कि रूस और डीपीआरके के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। हम हमारे संयुक्त प्रयासों की बदौलत योजनाबद्ध तरीके से इसे आगे बढ़ाते रहेंगे। डीपीआरके, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया का संक्षिप्त नाम है। यह उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम भी है। वहीं, शी ने अपने संदेश में उत्तर कोरिया के साथ गहन रणनीतिक संचार और सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन


पिछले साल किम ने 9 सितंबर को देश के स्थापना दिवस को अर्धसैनिक समूहों की परेड और राजनयिक आदान-प्रदान के साथ मनाया था। इसमें उन्होंने चीन और रूस के साथ संबंधों को गहरा करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की चपेट में उत्तर कोरिया
इससे पहले खबर आई थी कि देश में बाढ़ को रोक पाने में नाकाम रहने के कारण किम जोंग उन भड़क गए थे और 30 अधिकारियों को फांसी की सजा दे दी थी। हालांकि, इन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले भी दर्ज थे।

चार हजार से अधिक लोगों की गई जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने चागांग प्रांत के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया। इसमें 4,000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई लोग मारे गए। तानाशाह किम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ की भयावहता को देखकर वह क्रोधित हो गए। उन्होंने आव न देखा ताव, तुरंत बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में 30 अधिकारियों को फांसी की सजा दे दी।


हजारों लोग हुए थे बेघर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने पहले खबर दी थी कि जुलाई में चागांग प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद किम जोंग उन ने अधिकारियों को सख्त सजा देने का आदेश दिया था। इस बाढ़ में लगभग 4,000 लोगों की जान चली गई थी और 15,000 से अधिक लोग बेघर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed