फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China reports nearly 60000 COVID deaths since last month

Covid 19: चीन में एक महीने में कोरोना से करीब 60000 लोगों की मौत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने जारी किए आंकड़े

Sat, 14 Jan 2023 06:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 06:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार कहा कि 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच अस्पतालों में मरने वालों की संख्या में 59,938 है। इनमें कोविड-19 से संबंधित मौतें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
China reports nearly 60000 COVID deaths since last month
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : सोशळ मीडिया

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में चीन की इस बात को लेकर आलोचना की थी कि वह कोविड महामारी के आंकड़ों की कम रिपोर्टिंग कर रहा है। इस बीच, बीजिंग ने शनिवार को जानकारी दी कि बीते तीस दिनों में देशभर के अस्पतालों में 59,938 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


आधिकारिक मीडिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच अस्पतालों में मरने वालों की संख्या में 59,938 है। इनमें कोविड-19 से संबंधित मौतें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आयोग के चिकित्सा मामलों के विभाग के निदेशक जिओ याहुई ने कहा, कोविड-19 संक्रमण से पैदा हुई सांस की दिक्कतों के कारण 5,503 मौतें दर्ज कीं गईं और कोविड के साथ कैंसर या हृदय रोग से 54,435 मौतें दर्ज की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि मरने वालों की औसत आयु 80.3 थी और मरने वालों में नब्बे फीसदी की उम्र 65 या उससे अधिक थी। इसके साथ ही दिसंबर 2019 में वुहान शहर में पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से आधिकारिक मौत का आंकड़ा बढ़कर 65,210 हो गया है। 


चीन ने अपनी सख्त जीरो कोविड पॉलिसी को हटाने के बाद से दैनिक कोविड आंकड़े बंद कर दिए हैं। उसने करीब तीन साल बाद 8 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा था कि चीन कोविड महामारी की मौजूदा लहर से हुई मौतों की संख्या को कम करके बता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed