फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Reports Most Daily Covid Cases Since Wuhan Outbreak

चीन में फिर लौटा कोरोना: एक दिन में सर्वाधिक मामले आए सामने, अन्य देशों में चेतावनी

Mon, 07 Mar 2022 08:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Mar 2022 08:38 AM IST
सार

चीन में कोरोना फिर से वापस लौट आया है। चीनी मीडिया के अनुसार देश में महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
China Reports Most Daily Covid Cases Since Wuhan Outbreak
चीन में कोरोना फिर से लौटा

विस्तार

चीन में कोरोना फिर से वापस लौट आया है। चीनी मीडिया के अनुसार देश में महामारी की शुरुआत में वुहान के प्रकोप के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। चीन ने कुल 526 मामलों की पुष्टि की है जो कि पिछले दो वर्षों में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं। इनमें से 214 मरीज लक्षण वाले थे और 312 मरीज बिना लक्षण वाले थे। चीन ने कहा है कि इतने मामले कोविड जीरो  नीति के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं चीन में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आने के बाद से अन्य देश भी सतर्क हो गए हैं और नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


चीन के किंगडाओ में छात्रों के बीच फैला ओमिक्रॉन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के किंगडाओ शहर में ओमिक्रॉन के 88 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जो लोग ओमिक्रॉन के शिकार हुए हैं वे सभी छात्र बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह चीन में इस साल के संक्रमण के एक दिन के सबसे अधिक मामले हैं।
विज्ञापन


दुनिया में कोरोना से अब तक 60 लाख लोगों की मौत
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 44.66 करोड़ को पार कर गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 60 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं पिछले एक महीने में दुनियाभर में कोरोना के 5.22 करोड़ से अधिक केस सामने आए हैं, जबकि 2.61 लाख लोगों ने इस खतरनाक वायरस से जान गंवा दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed