फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China expel American journalist working in NY Times Wall Street Washington Post, trump chinese virus

चीन का अमेरिका से बदला, ट्रंप के चीनी वायरस वाले बयान के बाद तीन पत्रकारों को निकाला

Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 18 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
China expel American journalist working in NY Times Wall Street Washington Post, trump chinese virus
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : SCMP

दो महाशक्तियों के बीच जारी तनाव को और बढ़ाते हुए चीन ने अमेरिका के तीन पत्रकारों को देश से बाहर निकाल दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकारों को 10 दिनों के अंदर अपने मीडिया पास वापस करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि चीन ने यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कोरोना को चीनी वायरस कहने के बाद उठाया गया है। यह पिछले कुछ सालों में विदेशी मीडिया पर चीन की तरफ से की गई सबसे कठोर कार्रवाई है। इससे पहले चीन सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोरोना संकट के पीछे अमेरिका की साजिश होने का दावा किया था।
विज्ञापन


ट्रंप ने कोरोना को कहा था चीनी वायरस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कोरोना वायरस को चीनी वायरस बताया था। जिसपर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। तीन पत्रकारों को बाहर करने पर चीन का कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने फैसला लिया है कि वह चीन के सरकारी मीडिया से जुड़े चुनिंदा पत्रकारों को ही अपने यहां रहने की इजाजत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने बदले के लिए किया मजबूर
चीन ने एक बयान में कहा है कि उन्हें हांगकांग और मकाओ सहित चीन के किसी में बतौर पत्रकार काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा चीन ने वॉइस ऑफ अमेरिका, द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, द वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम मैगजीन से कहा है कि वह चीन में मौजूद अपने कर्मचारियों, संपत्तियों, कामकाज और रियस एस्टेट प्रॉपर्टी के बारे में लिखित में जानकारी दे। हाल ही में अमेरिका ने चीन की सरकारी मीडिया के लिए यही नियम लागू किए थे।


चीन ने कार्रवाई को बताया जवाबी
चीनी के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मीडिया संस्थानों पर की गई कार्रवाई को जवाबी बताया है। उसका कहना है कि अपने मीडिया संस्थानों के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के बदले में वह इस कदम को उठाने पर मजबूर हुआ है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने चीन को इस कदम पर विचार करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed