फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China coronavirus vaccine may be ready for public in November, says Chinese officials

चीन का दावा- नवंबर तक लोगों के लिए उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 15 Sep 2020 02:25 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Sep 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
China coronavirus vaccine may be ready for public in November, says Chinese officials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया परेशान है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस वायरस की वैक्सीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले वायरस को लेकर अब एक अच्छी खबर भी सामने आई है। चीन ने दावा किया है कि उसके द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन इस साल नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। 

विज्ञापन


चीन के 'सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' (सीडीसी) के एक अधिकारी ने बताया है कि बीजिंग द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है। दरअसल, चीन की चार कोरोना वायरस वैक्सीन आखिरी चरण में हैं। इनमें से तीन वैक्सीन्स को चिकित्साकर्मियों को जुलाई में इमरजेंसी इस्तेमाल के तहत दिया जा चुका है। 
विज्ञापन



समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सीडीसी की प्रमुख और बायोसेफ्टी विशेषज्ञ गुजेन वू ने सरकारी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल सही तरीके से हो रहा है और कोरोना वैक्सीन नवंबर या दिसंबर तक आम जनता के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा, कोविड-19 वैक्सीन अक्तूबर तक हो सकती है तैयार

वू ने आगे कहा कि उन्होंने खुद पर अप्रैल महीने में एक प्रायोगिक वैक्सीन लेने के बाद हाल के महीनों में कोई असामान्य लक्षण अनुभव नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि वो किस वैक्सीन की बात कर रही थीं। 

चीन की फार्मास्युटिकल दिग्गज 'चीन नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप' (साइनोफार्मा) की एक इकाई और अमेरिका की सिनोवैक बायोटेक मिलकर आपातकालीन उपयोग कार्यक्रम के तहत तीन वैक्सीन्स के निर्माण पर काम कर रही हैं। कनसिनो बायोलॉजिक्स द्वारा विकसित की जा रही चौथी कोरोना वैक्सीन जून में चीनी सेना के इस्तेमाल के लिए मंजूर की गई थी। 


यह भी पढ़ें: जायडस कैडिला ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा रेमडेसिवियर, जानिए कितनी होगी कीमत

साइनोफार्मा ने जुलाई में कहा था कि उसकी कोरोना वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल के खत्म होने के बाद इस साल के आखिर तक सार्वजनिक उपयोग के लिए तैयार हो सकती है। गौरतलब है कि ग्लोबल वैक्सीन निर्माता कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी वैक्सीन विकसित करने में जुटे हुए हैं। कोविड-19 ने अब तक दुनियाभर में 9,25,000 लोगों की जान ले ली है।

विकसित देशों के वैक्सीन निर्माताओं ने इस महीने की शुरुआत में वैज्ञानिक अध्ययन मानकों को बनाए रखने और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी राजनीतिक दबाव को खारिज करने का प्रण लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed