{"_id":"5f3504658ebc3e6d003d4d1b","slug":"zydus-cadila-launches-india-cheapest-remdesivir-version-at-2800-rupees-per-vial","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायडस कैडिला ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा रेमडेसिवियर, जानिए कितनी होगी कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जायडस कैडिला ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा रेमडेसिवियर, जानिए कितनी होगी कीमत
Thu, 13 Aug 2020 02:48 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचाई हुई है। दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन और दवा पर काम चल रहा है। वहीं, दवा कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर को रेमडेक ब्रांड नाम से भारतीय बाजारों में पेश किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपये है, जो भारत में उपलब्ध रेमडेसिवियर का सबसे सस्ता ब्रांड है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी। यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी।
विज्ञापन
कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा कि रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि कोविड-19 के इलाज में अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सके।
विज्ञापन
इस दवा के लिए सक्रिय दवा घटक (एपीआई) का विनिर्माण समूह की गुजरात स्थिति इकाई में किया गया है। जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है और जायकोव-डी नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे चरण में है।
यह भी पढ़ें: रूसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अक्तूबर से, जानें किस देश में होगा परीक्षण
बता दें कि, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। गुरुवार को फिर एक दिन में संक्रमित मरीजों के नए मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया। बुधवार को 66,999 नए मामले सामने आए।
यह छठा दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए हैं, जिनमें से 6,53,622 लोगों का उपचार चल रहा है और 16,95,982 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।