फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Update: Donald Trump says Covid-19 vaccine may be ready by October

CoronaVirus Vaccine: ट्रंप ने कहा, कोविड-19 वैक्सीन अक्तूबर तक हो सकती है तैयार

Tue, 08 Sep 2020 10:13 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Update: Donald Trump  says Covid-19 vaccine may be ready by October
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन अक्तूबर तक तैयार हो सकती है। ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग वैक्सीन को लेकर लोगों की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले कोरोना वैक्सीन तैयार हो जाएगी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस में न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'ये हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है, जो वो लोग कह रहे हैं, लेकिन वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी होगी।' दरअसल, ट्रंप का यह बयान इसलिए आया है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और सीनेटर कमला हैरिस ने कहा था, 'वह वैक्सीन को लेकर ट्रंप की किसी बात पर भरोसा नहीं करेंगी।'
विज्ञापन



हैरिस ने कहा था, 'वह स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की बात पर भरोसा करेंगी, क्योंकि वे लोग वैक्सीन को लेकर ज्यादा सही जानकारी दे पाएंगे।' वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा, 'ट्रंप ने बहुत सी बातों को कहा है, जो सच नहीं है। मुझे चिंता है कि अगर हमारे पास वास्तव में अच्छी वैक्सीन है, तो भी लोग इसे लेने के लिए अनिच्छुक होंगे। इसके पीछे का कारण उनका बयान है, जो जनता का विश्वास कम कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूबी

हैरिस ने एक साक्षात्कार में कहा था, 'मैं साल के अंत तक तैयार होने वाली कोरोना वायरस वैक्सीन पर भरोसा नहीं करूंगी, क्योंकि हम डोनाल्ड ट्रंप के मुंह से निकली बात पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति बनने पर ध्यान दे रहे हैं, जिसके चलते वैज्ञानिक भ्रमित हैं।'


ट्रंप ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में कमला के बयान को लेकर कहा, 'वह वैक्सीन की उपेक्षा कर रही हैं, ताकि लोगों को यह न लगे कि यह उपलब्धि एक बड़ी उपलब्धि है।' उन्होंने कहा, 'वे लोग (डेमोक्रेट्स) कुछ भी कहेंगे।'

वैक्सीन को लेकर ट्रंप ने कहा, 'मैंने वैक्सीन को लेकर जो कहा वह वर्ष के अंत तक है, लेकिन मुझे लगता है कि यह जल्द ही हो सकता है। वैक्सीन अक्तूबर के महीने तक तैयार हो सकती है, वास्तव में नवंबर से पहले भी हो सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed