{"_id":"5f6d148cbcec58781e747ac6","slug":"china-bans-two-anti-china-scholars-global-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने दो ऑस्ट्रेलियाई चीन विरोधी विद्वानों पर लगाया प्रतिबंध: ग्लोबल टाइम्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन ने दो ऑस्ट्रेलियाई चीन विरोधी विद्वानों पर लगाया प्रतिबंध: ग्लोबल टाइम्स
Fri, 25 Sep 2020 04:33 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजि
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजि
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
China Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजिंग और कैनबेरा के बीच तनाव बढ़ने के बाद चीन ने ‘चीन विरोधी’ दो ऑस्ट्रेलियाई विद्वानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्लोबल टाइम्स अखबार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी अज्ञात स्रोतों के हवाले से दी।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक पीपल्स डेली अखबार द्वारा प्रकाशित पेपर ने दोनों की पहचान क्लाइव हैमिल्टन और एलेक्स जोसेक के रूप में की है। इसमें कहा गया है कि यह फैसला सितंबर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया द्वारा घुसपैठ को लेकर दो चीनी विद्वानों के वीजा को रद्द करने के बाद किया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रवेश प्रतिबंधों की पुष्टि नहीं की, लेकिन बृहस्पतिवार को एक नियमित ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश को किसी भी विदेशी नागरिक पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है। मंत्रालय ने आपसी संबंधों में जटिलताओं के लिए ऑस्ट्रेलिया को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वन बिन ने कहा कि जानबूझकर चीन पर हमला, चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने या अध्ययन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बहाने दुष्प्रचार करने वाले किसी भी कृत्य का हम दृढ़ता से विरोध करते हैं। पिछले साल के अंत में चीन में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के आह्वान और घरेलू मामलों में चीनी मध्यस्थता के आरोपों से व्यापार संबंधी विवादों के संबंध में दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन
हैमिल्टन ने एक ईमेल में कहा कि यह प्रतिबंध काफी अप्रत्याशित है, हालांकि मैं कुछ वर्षों से बीजिंग की दुश्मन सूची में शामिल हूं। उन्होंने बताया कि उनके और जोसेक के खिलाफ प्रतिबंध, चीनी विद्वानों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कार्यों के लिए एक बदला है। उन्होंने दो या तीन साल पहले ही यह तय कर लिया था कि चीन की यात्रा करना बहुत खतरनाक हो सकता है।