फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China and Pakistan considering to extend CPEC to Afghanistan

China-Pakistan Economic Corridor: सीपीईसी को अफगानिस्तान तक बढ़ाने पर विचार कर रहे चीन और पाकिस्तान

Tue, 19 Jul 2022 11:58 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 11:58 PM IST
सार

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद, इस्लामिक समूह जबीउल्लाह मुजाहिद के प्रवक्ता ने कहा कि वे सीपीईसी में शामिल होने की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन
China and Pakistan considering to extend CPEC to Afghanistan
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और चीन सीपीईसी (चीन-पाक आर्थिक गलियारे) को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। पाकिस्तान और चीन ने इस संबंध में रणनीति बनाई है। इसे लेकर भारत अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता सकता है। पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद ने अफगानिस्तान पर चीन के विशेष दूत यू शियाओओंग से इस संबंध में मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में राजनीतिक और सुरक्षा की स्थिति, पाकिस्तान और चीन द्वारा अफगानिस्तान को मानवीय मदद और आपसी हित के अन्य मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बयान में कहा गया, क्षेत्रीय संपर्क के संदर्भ में, दोनों पक्षों ने आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अफगानिस्तान में सीपीईसी के विस्तार पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 
विज्ञापन


जबीउल्लाह मुजाहिद ने जताई इच्छा
तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद, इस्लामिक समूह जबीउल्लाह मुजाहिद के प्रवक्ता ने कहा कि वे सीपीईसी में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। यह इच्छा ऐसे समय में आती है, जब अफगानिस्तान से सक्रिय दर्जनों आतंकी गुट अरबों की सीपीईसी परियोजनाओं को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तानी संसाधनों पर नजर
चीन की नजर अफगानिस्तान के अरबों डॉलर के प्राकृतिक संसाधनों पर है। यही नहीं चीन अब अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशिया के अन्य देशों तक भी अपनी पहुंच बनाना चाहता है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक अफगानिस्तान के लिए चीन के विशेष दूत यूई शिआओयोंग और विदेश सचिव सोहैल महमूद ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय में एक बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed