फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Charlie Kirk murder suspect Tyler Robinson charged with aggravated murder offences

Charlie Kirk: चार्ली किर्क हत्याकांड के आरोपी पर गंभीर हत्या का आरोप, दोषी पाए जाने पर हो सकती है मौत की सजा

Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रोवो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रोवो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:16 AM IST
सार

यूटा विश्वविद्यालय में रूढ़ीवादी नेता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या के मामले में 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन पर गंभीर हत्या, फायरिंग और न्याय में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। दोषी पाए जाने पर उसे मौत की सजा हो सकती है। पुलिस को उसकी राइफल और नोट मिले हैं। 

विज्ञापन
Charlie Kirk murder suspect Tyler Robinson charged with aggravated murder offences
चार्ली किर्क (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

 यूटा विश्वविद्यालय में रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के आरोपी टायलर रॉबिन्सन पर मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को गंभीर हत्या का आरोप लगाया गया। इस आरोप के तहत दोषी पाए जाने पर रॉबिन्सन को मौत की सजा हो सकती है। दरअसल, चार्ली किर्क की 10 सितंबर को साल्ट लेक सिटी से लगभग 64 किलोमीटर दक्षिण में ओरेम स्थित यूटा वैली विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


यूटा काउंटी के अटॉर्नी जेफ ग्रे ने आरोपों की घोषणा करते हुए कहा, 'चार्ली किर्क की हत्या अमेरिका के लिए एक त्रासदी है।' उन्होंने कहा कि किर्क की हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक के ट्रिगर पर रॉबिन्सन का डीएनए पाया गया था। वहीं, अभियोजकों का आरोप है कि रॉबिन्सन ने पास की एक इमारत की छत से बोल्ट-एक्शन राइफल से किर्क की गर्दन में गोली मारी थी। घटना के वक्त यूटा वैली विश्वविद्यालय के एक पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध छत को देखा और तुरंत जांच शुरू की। छत से मिले सबूत और सीसीटीवी फुटेज से रॉबिन्सन तक पहुंचा गया।
विज्ञापन


बंदूक से गोली चलाने और न्याय में बाधा डालने का भी आरोप
22 वर्षीय रॉबिन्सन पर हत्या के अलावा बंदूक से गोली चलाने और न्याय में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है, जिसमें क्रमश: आजीवन कारावास और 15 साल तक की सजा हो सकती है। मंगलवार को उसकी पहली वर्चुअल कोर्ट पेशी तय थी। रॉबिन्सन को बृहस्पतिवार रात सेंट जॉर्ज इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली और परिवार से पूछताछ की है। फिलहाल उसके वकील के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Canada: पीएम कार्नी के मंत्रिमंडल से क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा, अगला चुनाव नहीं लड़ने की भी घोषणा की

रॉबिन्सन ने घटना से पहले लिखा था एक नोट
चार्ली किर्क अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 'टर्निंग प्वाइंट यूएसए' नामक संगठन बनाया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाते थे। उनकी हत्या ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एफबीआई के अनुसार, रॉबिन्सन ने घटना से पहले एक नोट लिखा था,  जिसमें उसने किर्क को मारने की बात कही थी। उसके डीएनए के निशान बंदूक से लिपटे तौलिए और छत से मिले पेचकस पर भी पाए गए हैं।

रॉबिन्सन के साथ गेमिंग चैटरूम में शामिल व्यक्तियों की जांच कर रही एफबीआई
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने मंगलवार को वाशिंगटन में सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी की सुनवाई के दौरान कहा कि एफबीआई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर रॉबिन्सन के साथ गेमिंग चैटरूम में शामिल हर किसी व्यक्ति की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि चैटरूम में 20 से ज्यादा लोग शामिल थे। पटेल ने इस सवाल के जवाब में कि क्या किर्क गोलीबारी को धार्मिक समूहों के खिलाफ हिंसा की एक व्यापक प्रवृत्ति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, उन्होंने कहा, 'हम चार्ली की हत्या की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और व्यापक हिंसा के किसी भी आरोप से जुड़े हर सुराग की जांच कर रहे हैं।'


ये भी पढ़ें: US: 'जीत गए तो दुनिया में हम सबसे अमीर देश होंगे', टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर बोले ट्रंप

ट्रांसजेंडर है रॉबिन्सन का साथी, शायद इसलिए किया हमला
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि जांचकर्ता हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रॉबिन्सन के अपनी प्रारंभिक अदालती सुनवाई के लिए पेश होने के बाद और जानकारी सामने आ सकती है। कॉक्स ने कहा कि रॉबिन्सन का राजनीतिक झुकाव हाल के वर्षों में बदलकर वामपंथी हो गया था और वह इंटरनेट के 'अंधेरे कोनों' में वक्त बिताता था। उनका यह भी कहना है कि रॉबिन्सन का साथी ट्रांसजेंडर है और संभव है कि किर्क के ट्रांसजेंडर विरोधी विचारों के कारण उसने यह हमला किया हो, लेकिन जांचकर्ता अब तक इसे पुख्ता तौर पर नहीं कह रहे हैं।

जांचकर्ताओं का मानना है- रॉबिन्सन ने अकेले की वारदात
यूटा लोक सुरक्षा विभाग के आयुक्त ब्यू मेसन ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि रॉबिन्सन ने अकेले वारदात की, हालांकि यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी को पहले से उसकी योजना की जानकारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed