फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chad: Attack on military base in the west of Chad, Several soldiers killed

Chad: चाड के पश्चिम में सैन्य अड्डे पर हमला, चालीस सैनिकों की मौत; राष्ट्रपति डेबी इटनो ने की पुष्टि

Mon, 28 Oct 2024 08:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार (सेनेगल)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार (सेनेगल)। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Oct 2024 08:45 PM IST
सार

Chad: राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो ने सोमवार सुबह सैन्य बेस का दौरा किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। चाड लंबे समय से अपने पश्चिम में नाइजीरिया की सीमा के पास विद्रोह से जूझ रहा है।

विज्ञापन
Chad: Attack on military base in the west of Chad, Several soldiers killed
राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो (एक्स) - फोटो : एक्स/महामत डेबी इटनो

विस्तार

चाड के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें कम से कम चालीस सैनिक मारे गए। देश के राष्ट्रपति ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो ने सोमवार सुबह सैन्य बेस का दौरा किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। चाड लंबे समय से अपने पश्चिम में नाइजीरिया की सीमा के पास विद्रोह से जूझ रहा है। इसके पहले जून में राजधानी एन'जामेना में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो में विस्फोट के बाद आग लगने से 9 लोग मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस साल मार्च में हुए एक हमले में सरकार ने अतिवादी इस्लामी संगठन बोको हराम को दोषी ठहराया था, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई थी। चाड की सेना ने 2020 में चरमपंथी समूह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया था। कुछ सालों की शांति के बाद चाड में हिंसा की आशंका फिर से पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्षेत्र में एक दशक से विद्रोही गतिविधियां कर रहा है बोको हराम
चाड में पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ बोको हराम ने एक दशक से भी अधिक समय पहले विद्रोह शुरू किया था। यह संगठन नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता है। अब तक इस संगठन की गतिविधियां कैमरून, नाइजर और चाड समेत पश्चिम अफ्रीका तक फैल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed