{"_id":"622e8c2fb7d6240a87774c3b","slug":"celebration-in-america-on-bjp-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी का इजहार: भाजपा की जीत पर अमेरिका में जश्न, लोग बोले- यह सेमीफाइनल जीतने जैसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुशी का इजहार: भाजपा की जीत पर अमेरिका में जश्न, लोग बोले- यह सेमीफाइनल जीतने जैसा
Mon, 14 Mar 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:58 AM IST
सार
भाजपा की जीत पर न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन, लॉस एंजल्स और अटलांटा में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक भारतीय-अमेरिकी संस्था ने रविवार को अमेरिका के कई शहरों में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
अमेरिकन इंडिया पब्लिक अफेयर्स कमिटी के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने कहा, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रचा है। 37 साल बाद कोई पार्टी फिर से सत्ता में आई है। इससे सीएम योगी के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा साफ दिखता है।
विज्ञापन
सेव्हानी ने बताया कि भाजपा की जीत पर न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन, लॉस एंजल्स और अटलांटा में जश्न मनाया गया। लोगों ने कहा, यह एक तरह से सेमीफाइनल जीतने जैसा है। उम्मीद है कि 2024 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। संस्था से जुड़े एक अन्य सदस्य ने कहा कि लोग वंशवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे रहे हैं।
विज्ञापन