फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Develops Vaccine For Cancer Patients to Be Administered Free of Cost News in Hindi

Cancer Vaccine: कैंसर से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर; रूस ने बनाई वैक्सीन, लोगों को मुफ्त में लगाई जाएगी

Wed, 18 Dec 2024 08:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 08:28 AM IST
सार

हालांकि, यह टीका कैसे काम करता है? यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। क्या टीका हर तरह के कैंसर का इलाज है? यह कितना प्रभावी है? टीके का नाम क्या होगा? इन सब सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
Russia Develops Vaccine For Cancer Patients to Be Administered Free of Cost News in Hindi
Cancer Vaccine - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

कैंसर से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर आई है। रूस ने दावा किया है उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। यह उसके सभी नागरिकों को निःशुल्क मुहैया कराई जाएगी। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एलान किया कि उसने कैंसर को ठीक करने वाला टीका तैयार कर लिया है। यह 2025 की शुरुआत से रूस के कैंसर के मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने रेडियो चैनल के जरिए इस वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया।

विज्ञापन


पुतिन ने फरवरी में किया था एलान
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में कहा था कि रूसी वैज्ञानिक कैंसर का टीका तैयार करने के बहुत करीब हैं। पुतिन ने कहा था कि जल्द ही यह टीका आम कैंसर पीड़ित लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने भी यह स्पष्ट नहीं किया था कि टीका किसी खास तरह के कैंसर के खिलाफ काम करेगा या सभी?
विज्ञापन


कैंसर को फैलने से रोकने का दावा
वहीं, मॉस्को में गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने भी इसे लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने बताया था कि टीका ट्यूमर को बढ़ने से रोक सकता है। इससे कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है। यह टीका हर तरह के कैंसर के मरीज को दिया जा सकता है। उन्हें बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले
हालांकि, यह टीका कैसे काम करता है? यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। क्या टीका हर तरह के कैंसर का इलाज है? यह कितना प्रभावी है? टीके का नाम क्या होगा? इन सब सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। 

दुनिया में मची होड़

  • 2023 में ब्रिटेन सरकार ने कैंसर के उपचार के लिए एक जर्मन जैव प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ एक अनुबंध किया था।
  • फार्मास्युटिकल कंपनियां मॉडर्ना और मर्क एंड कंपनी त्वचा कैंसर के टीके पर काम कर रही हैं।

संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed