फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada releases list of products covered in retaliatory tariffs war on US goods after donald trump

Tariffs War: ट्रंप के फैसले पर कनाडा का भी मुंहतोड़ जवाब, इन अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने का किया एलान

Mon, 03 Feb 2025 07:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Feb 2025 07:57 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। साथ ही अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भी 10 प्रतिशत कर लगाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Canada releases list of products covered in retaliatory tariffs war on US goods after donald trump
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका द्वारा कनाडा के उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के एक दिन बाद ही कनाडा की सरकार ने भी पलटवार किया है। कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लीब्लांक ने रविवार को अमेरिका के उन उत्पादों की सूची जारी कर दी, जिन पर कनाडा की सरकार टैरिफ लगाने जा रही है। कनाडा द्वारा अमेरिका से आने वाले करीब 30 अरब डॉलर कीमत के उत्पादों पर टैरिफ लगाया जाएगा। इन उत्पादों की सूची में अमेरिका में बनने वाली शराब, घरेलू सामान, औजार, हथियार, डेयरी उत्पाद, फल, सब्जियां, कपड़े आदि चीजे हैं। 
विज्ञापन


क्रिस्टिया फ्रीलैंड बोलीं- हम इस लड़ाई को नहीं हारेंगे
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। साथ ही अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर भी 10 प्रतिशत कर लगाने का एलान किया है। कनाडा में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाए जाने के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि 'हम इसे लेकर लड़ाई नहीं चाहते हैं, लेकिन हम इसे हारने वाले भी नहीं हैं।' फ्रीलैंड ने टैरिफ युद्ध को खराब बताया और कहा कि इससे सभी को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी लोगों को काफी परेशानी होगी क्योंकि वे कई प्रमुख चीजों के लिए कनाडा पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कनाडा-मैक्सिको और चीन के खिलाफ की कार्रवाई
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले पर कहा था कि इससे लोगों को कुछ परेशानी जरूर होगी, लेकिन हमें ये परेशानी उठानी होगी क्योंकि इससे अमेरिका को फायदा होगा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को ही कह दिया था कि अगर अमेरिका, कनाडा के उत्पादों पर टैरिफ लगाएगा तो कनाडा भी इसके जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाएगा। जैसे ही अमेरिका ने टैरिफ लगाने का एलान किया तो कनाडा की सरकार ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चीन ने ट्रंप सरकार के उसके उत्पादों पर कर लगाने के फैसले की आलोचना की है और अमेरिकी सरकार के फैसले के खिलाफ वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन में अपील करने की बात कही है। मैक्सिको की सरकार ने भी अमेरिका के उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed