Bubonic Plague News: चीन में फिर अलर्ट जारी, इस बार मानव से मानव में फैलने वाली बीमारी का है खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी चीन के एक अस्पताल में रविवार को ब्यूबानिक प्लेग का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद वहां के प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के मुताबिक आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र, बयन्नुर में प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी की गई है।
ब्यूबानिक प्लेग का यह संदिध मामला बयन्नुर के एक अस्पताल में शनिवार को सामने आया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने यह चेतावनी 2020 के अंत तक के लिए जारी की है।
स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने कहा कि इस समय इस शहर में मानव प्लेग महामारी फैलने का खतरा है। जनता को आत्मरक्षा के लिए जागरुकता और क्षमता बढ़ानी चाहिए और असामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में तत्काल जानकारी देनी चाहिए।
क्या है ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) और कैसे फैलता है यह
ब्यूबोनिक प्लेग को गिल्टीवाला प्लेग भी कहते हैं जिसमें शरीर में असहनीय दर्द, तेज बुखार तथा नाड़ी गति तेज होती है फिर दो तीन दिन में गिल्टी निकलती है और दो सप्ताह में पक जाती है। इसके बाद दर्द आग से भी ज्यादा जलन देता है।
प्लेग सबसे पहले चूहा को होता है फिर जब चूहे मरते हैं तो प्लेग के जीवाणुओं से भरे पिस्सू चूहे को छोड़कर आदमी के शरीर में प्रवेश कर जाता है। और जब आदमी को यह पिस्सू काटता है तो अपने अंदर भरा संक्रामक द्रव्य रक्त में उगल देता है जिससे मनुष्यों को यह संक्रमित कर देता है। बता दें कि चूहों का मरना आरंभ होने के दो तीन सप्ताह बाद मनुष्यों में प्लेग फैलता है।