फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Queen Elizabeth II is angry due to lack of global action on the climate conference

जलवायु परिवर्तन: ब्रिटेन की महारानी वैश्विक कार्रवाई न होने से नाराज, बोलीं- वो कुछ करते ही नहीं

Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
सार

वेल्स संसद के पहले दिन कार्डिफ पहुंची 95 वर्षीय ब्रिटिश महारानी का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा, मैं सीओपी के बारे में सब कुछ सुन रही हूं लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि कौन-कौन आ रहा है।

विज्ञापन
British Queen Elizabeth II is angry due to lack of global action on the climate conference
Queen Elizabeth II - फोटो : Twitter

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अपेक्षित वैश्विक कार्रवाई की कमी को लेकर नाराज दिखाई देती हैं। हाल ही में इस संबंध में उनकी टिप्पणी सामने आई है। वेल्स संसद के पहले दिन कार्डिफ पहुंची 95 वर्षीय ब्रिटिश महारानी का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा, मैं सीओपी के बारे में सब कुछ सुन रही हूं लेकिन मुझे अभी तक नहीं पता कि कौन-कौन आ रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो में महारानी अपनी बहू डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला और संसद के पीठासीन अधिकारी एलिन जोंस से बातचीत कर रही हैं। वीडियो में अस्पष्ट आवाज में महारानी यह कहती प्रतीत होती हैं कि यह परेशान करने वाला है कि वे सिर्फ बात करते हैं लेकिन करते कुछ नहीं।
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति समेत कई देशों से स्पष्ट नहीं कि वे सीओपी-26 में आएंगे या नहीं
महारानी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में अक्तूबर के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन सीओपी-26 की मेजबानी करने वाली हैं। जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों ने अभी तक सम्मेलन में भाग लेने के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं किया है। सरकार में परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा कि महारानी की यह टिप्पणी प्रसारण के लिहाज से नहीं थी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि निजी भाव से की गई टिप्पणी निजी ही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed