फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Queen Elizabeth husband Prince Philip death mourning over

ब्रिटेन: फिलिप की विदाई के बाद महारानी पर अटकलें तेज

Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
सार

  • ब्रिटेन में शोक खत्म, एलिजाबेथ शासनकाल के 70 वर्ष पूरे होने पर आयोजन शुरू

विज्ञापन
British Queen Elizabeth husband Prince Philip death mourning over
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk

विस्तार

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर देश में घोषित शोक की अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को महारानी के 95वें जन्मदिन और आने वाले महीनों में उनके शासन के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजनों की तैयारी शुरू हो गई है। ये आयोजन इंग्लैंड को यह याद दिला रहे हैं कि उनकी महारानी का शासनकाल भी सीमित है। अटकलें हैं कि महारानी कितने दिनों तक राजगद्दी पर हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड के मौजूदा लोगों में ज्यादातर ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में सिर्फ एक ही महारानी (एलिजाबेथ) का शासन देखा है। ब्रिटेन में प्रिंस फिलिप का शोक समाप्त होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि महारानी और कितने दिनों तक राजगद्दी संभालेंगी। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि भविष्य में राजशाही कैसी होगी और यहां तक कि क्या राजशाही बनी रहनी चाहिए या नहीं। लंदन विवि में रॉयल हौलोवे में 'सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ मॉर्डर्न मोनार्की' की निदेशक अन्ना व्हिटलॉक ने कहा, ‘महारानी अब अपने शासनकाल के अंत और शासन के नए समय में प्रवेश कर रही हैं।’
विज्ञापन


प्रिंस चार्ल्स को जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कीं
ब्रिटेन के ज्यादातर पर्यवेक्षकों का मानना है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने जीवनकाल में जनसेवा का वादा नहीं छोड़ेंगी। हालांकि यह भी सच है कि उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (72) को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। प्रिंस फिलिप के निधन के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी की जगह बैठक ले चुके हैं प्रिंस चार्ल्स
महारानी ने लंबी दूरी का हवाई सफर बंद किया है, उसी दौरान प्रिंस चार्ल्स की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। प्रिंस चार्ल्स ने 2013 में श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के सरकार की बैठक में महारानी के स्थान पर भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed