{"_id":"5e3587d38ebc3e4b1e549f1d","slug":"britain-leaves-the-european-union-brexit-london-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ से अलग होने पर ब्रिटेन में जश्न का माहौल, पीएम जॉनसन बोले- नई शुरूआत का समय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय संघ से अलग होने पर ब्रिटेन में जश्न का माहौल, पीएम जॉनसन बोले- नई शुरूआत का समय
Sat, 01 Feb 2020 07:49 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में जश्न मनाते लोग
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन शुक्रवार रात यूरोपीय यूनियन (ईयू) से अलग हो गया। ब्रिटेन ईयू का 47 साल सदस्या रहा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे एक नए युग की शुरूआत बताया। जबकि इस एतिहासिक क्षण के अवसर पर देशभर में जश्न का माहौल दिखा।
विज्ञापन
लंदन में पार्लियामेंट स्क्वेयर, वेस्टमिंस्टर ब्रिज समेत सभी ऐतिहासिक स्थलों पर ब्रिटेन के झंडे लगाए गए थे। रेस्टोरेंट और पब में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों सड़कों पर नाचते-गाते भी दिखे।
विज्ञापन
वहीं जॉनसन ने ब्रेग्जिट से ठीक पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ब्रिटेन के लिए नए युग की शुरुआत के रूप में इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया। जॉनसन ने कहा, यह क्षण बदलाव का है। सरकार के तौर पर हमारा काम देश को एकजुट रखना है और इसे आगे ले जाना है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आज की रात कोई अंत नहीं बल्कि एक नई शुरूआत का समय है। ब्रेग्जिट को लेकर जनमत संग्रह के करीब साढे तीन साल बाद ब्रिटेन शुक्रवार को ईयू से अलग हुआ।
विज्ञापन
क्या है ब्रेक्जिट?
ब्रेक्जिट यानी ब्रिटेन+एक्जिट। ब्रेक्जिट का सीधा सा मतलब है ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से बाहर जाना। पूरी दुनिया में इस बात को लेकर असमंजस है कि ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन में रहेगा या नहीं। फिलहाल यह फैसला ब्रिटेन की संसद के हाथ में है कि वह ईयू में रहना चाहती है या नहीं।
दूसरा विश्व युद्ध समाप्त होने के युद्ध में भाग लेने वाले सभी देशों को नुकसान झेलने पड़े थे। ऐसे में युद्ध समाप्ति के पांच साल बाद फ्रांस और जर्मनी एक योजना लेकर आए जिसके तहत यह अनुबंध था कि दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ फिर युद्ध में भाग नहीं लेंगे। इस योजना के तहत छह देशों ने साल 1950 में एक डील पर हस्ताक्षर किए। सात साल बाद रोम में एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया यूरोपीय आर्थिक समुदाय यानी ईसीसी।
इसी यूरोपीय आर्थिक समुदाय को आज यूरोपीय यूनियन के रूप में जाना जाता है। साल 1973 की शुरुआत में तीन नए देश इससे जुड़े। इनमें से एक देश ब्रिटेन था। वर्तमान में ईयू में 28 सदस्य हैं और इनकी कुल आबादी रीब 50 करोड़ है।
ये देश हैं यूरोपियन यूनियन के सदस्य
समय के साथ यूरोपियन यूनियन में तेजी से देश शामिल हुए हैं। छह सदस्यों से शुरू हुए यूरोपियन यूनियन में आज 28 देश हैं। शुरुआत में बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड ने ईईसी में हस्ताक्षर किए थे। इन देशों के लिए साल 1957 में एकल बाजार था। ब्रिटेन, आयरलैंड और डेनमार्क ईयू से साल 1973 में जुड़े। इसके बाद साल 1981 में ग्रीस और पुर्तगाल इस संघ का हिस्सा बने।
इसके ठीक पांच साल बाद यानी साल 1986 में स्पेन इसका भाग बना। पूर्वी जर्मनी एकीकरण के बाद इसमें शामिल हुआ वहीं, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड और स्वीडन 1995 में यूरोपियन यूनियन का हिस्सा बने। साल 2004 में सबसे ज्यादा 10 देश यूरोपियन यूनियन से जुड़े। साल 2007 में रोमानिया और बुल्गारिया ईयू से जुड़े। वर्तमान में ईयू का नवीनतम सदस्य क्रोएशिया है, जो कि 2013 में इससे जुड़ा था।
इस तरह काम करता है ईयू
यूरोपीय यूनियन को चलाने के लिए चार मुख्य संस्थान हैं। यूरोपियन कमीशन, यूकोपियन पार्लियामेंट, दि काउंसिल ऑफ यूरोपियन यूनियन और कोर्ट ऑफ जस्टिस। ये संस्थान प्रमुख रूप से यूरोपियन यूनियन को संचालित करते हैं।