{"_id":"61649c398ebc3e05d1787aa7","slug":"britain-british-police-says-will-not-take-action-against-prince-andrew-in-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: ब्रिटिश पुलिस ने कहा- यौन उत्पीड़न केस में प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ नहीं करेगी कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: ब्रिटिश पुलिस ने कहा- यौन उत्पीड़न केस में प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ नहीं करेगी कार्रवाई
Tue, 12 Oct 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:49 AM IST
सार
प्रिंस एंड्रयू ने नाबालिग लड़की की तस्करी और यौन उत्पीड़न के आरोपी जेफरी एपस्टीन के साथ मित्रता के कारण खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को कई बार खारिज किया है। इस मामले में एंड्रयू के खिलाफ न्यूयॉर्क में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
PRINCE ANDREW, DUKE OF YORK
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश पुलिस ने घोषणा की है कि वह प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेगी। एंड्रयू ने नाबालिग लड़की की तस्करी और यौन उत्पीड़न के आरोपी जेफरी एपस्टीन के साथ मित्रता के कारण खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को कई बार खारिज किया है। बता दें कि एपस्टीन ने अगस्त 2019 में न्यूयार्क के एक संघीय हिरासत केंद्र में खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
लड़की का दावा है कि 2001 में जब वह 17 वर्ष की थी तब लंदन में एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए एपस्टीन द्वारा उसकी तस्करी की गई थी। इस मामले में एंड्रयू के खिलाफ न्यूयॉर्क में मुकदमा चल रहा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे बेटे एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने 2019 में कहा था कि उन्होंने लड़की का कभी भी यौन उत्पीड़न नहीं किया।
विज्ञापन
ब्रिटिश पुलिस ने कहा, मामले की समीक्षा भी अब खत्म हो गई है
अगस्त में, लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस बल ने दिवंगत यौन अपराधी एपस्टीन से जुड़े आरोपों की समीक्षा शुरू की। पुलिस प्रमुख क्रेसिडा डिक ने उस समय कहा था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। लेकिन अब बल ने कहा कि इसकी समीक्षा खत्म हो गई है और हम आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन