फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bridge fell into the river During the inauguration in Democratic Republic of Congo

World news: उद्घाटन के समय भरभरा कर गिरा नया पुल, फीता काटने आए नेता और लोग नदी में गिरे, देखें वीडियो

Thu, 08 Sep 2022 03:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 03:04 PM IST
सार


वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के रिबन काटते ही पुल ढह जाता है। मौके पर मौजूद लोग नदी में गिर जाते हैं। 
 

विज्ञापन
bridge fell into the river During the inauguration in Democratic Republic of Congo
उद्घाटन के समय भरभरा कर गिरा नया पुल - फोटो : social media

विस्तार

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक पुल तैयार किया गया। यह पुल एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए बनाया गया। लेकिन पुल के उद्घाटन समारोह के दौरान ही हादसा हो गया। उद्घाटन के दौरान फीता काटा जा रहा था। तभी पुल भरभरा कर नदी में जा गिरा। खुशी के पलों के बीच मौके पर चीख पुकार मच गई। पिछले हफ्ते हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


'नेताजी' समेत कई नदी में गिरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में अधिकारी व नेता एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। फीता काटते ही पुल टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। स्थानीय लोगों के लिए नदी पार करने के लिए पुल का निर्माण कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुल टूटते ही नेता समेत अन्य लोग गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


करप्शन का लगा रहे आरोप 
वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, हमारे क्षेत्र में नेतृत्व की दुखद विफलता इतनी निराशाजनक है और यह बताती है कि युवा लोग महाद्वीप छोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। असफल नेतृत्व के कारण हम वास्तव में वैश्विक हंसी का पात्र बन गए हैं। लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से बनाया गया पुल गिरने पर लोग भ्रष्टाचार का आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed