{"_id":"5f07b80b8ebc3e636b75c406","slug":"bolsonaro-becomes-poster-boy-for-suspected-treatment-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो बने कोविड-19 के संदिग्ध इलाज का ‘पोस्टर ब्वॉय’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो बने कोविड-19 के संदिग्ध इलाज का ‘पोस्टर ब्वॉय’
Fri, 10 Jul 2020 06:10 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डि जिनेरिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:10 AM IST
सार
- ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
- हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा का सेवन कर लोगों को कर रहे हैं प्रोत्साहित
- बोलसोनारो ने फेसबुक पर इस दवा के फायदे बताते नजर आए
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो
- फोटो : social media
विस्तार
कई महीनों से मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन को कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की बात करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने खुद इस दवा का सेवन करके खुद को मिसाल बना रहे हैं और दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जबकि कोविड-19 इलाज में इस दवा के सटीक होने की बात अब तक साबित नहीं हुई है।
विज्ञापन
बोलसोनारो ने इस सप्ताह बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं लेकिन हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की वजह से पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इस दवा का सेवन करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया है कि वह तीसरी खुराक ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन पर भरोसा करता हूं, और आप?’। वह बुधवार को एक बार फिर फेसबुक पर इस दवा के फायदे बता रहे थे और दावा कर रहे थे कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी नाकामी की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन