{"_id":"5ca34928bdec2214422fb71a","slug":"boeing-and-faa-said-it-will-take-time-to-solve-the-problem-of-737-max","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोइंग और एफएए ने कहा, 737 मैक्स की समस्या को दूर करने में अभी समय लगेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोइंग और एफएए ने कहा, 737 मैक्स की समस्या को दूर करने में अभी समय लगेगा
Tue, 02 Apr 2019 05:06 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोइंग और अमेरिका की संघीय विमानन नियामक (एफएए) ने कहा है कि कंपनी को उड़ान नियंत्रण प्रणाली में बदलावों का काम पूरा करने में अभी समय लगेगा। दो विमान दुर्घटनाओं में इसे एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। एफएए ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि 737 मैक्स विमानों के लिए बोइंग के सॉफ्टवेयर में अंतिम सुधार आगामी सप्ताहों में पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
बोइंग को यह काम पिछले सप्ताह तक पूरा करना था। लेकिन एफएए के प्रवक्ता ग्रेग मार्टिन ने कहा कि कंपनी को इसके लिए और समय की जरूरत है जिससे सभी मुद्दों को दूर किया जा सके। शिकागो की कंपनी ने भी यह समयसारिणी दी है। कंपनी नियामकों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास कर रही है कि उसने सभी मुद्दों की पहचान कर ली है और वह उन्हें दूर कर रही है।
विज्ञापन