फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bodycam Footage Shows How america Cops Took Down Bank Shooter Who Killed 5

अमेरिकाः बैंक में घुसकर पांच लोगों की हत्या करने वाले को पुलिस ने जान पर खेलकर मार गिराया, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 12 Apr 2023 12:48 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

सोमवार को हुई इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत और आठ अन्य के घायल हुए थे। घटनास्थल पर पहुंचने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक अधिकारी की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस और हमलावर के बीच चली इस मुठभेड़ की तस्वीरें और वीडियो पुलिस ने जारी की थी।

विज्ञापन
Bodycam Footage Shows How america Cops Took Down Bank Shooter Who Killed 5
घटनास्थल । - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में लुइसविले शहर स्थित एक बैंक में हुई गोलीबारी की वीडियो सामने आया है। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग ने एक घायल पुलिस अधिकारी का बॉडीकैम फुटेज जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि केंटुकी में 25 वर्षीय कॉनन स्टर्जन पुलिस पर लगातार गोलियों की बौछार कर रहा है। पुलिस के अनुसार, वीडियो दो घायल अधिकारियों के लैपल्स से लिए गए है।

विज्ञापन

आठ लोग घायल

सोमवार को हुई इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत और आठ अन्य के घायल हुए थे। घटनास्थल पर पहुंचने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक अधिकारी की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस और हमलावर के बीच चली इस मुठभेड़ की तस्वीरें और वीडियो लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग के उप प्रमुख पॉल हम्फ्रे ने मंगलवार को जारी की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की घटना

गौरतलब है, पुलिस को ओल्ड नेशनल बैंक में सुबह 8:38 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। दो अधिकारी गोली चलने की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस बैंक की ओर बढ़ी, वैसे ही बंदूकधारी ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस के मुताबिक, उसने पहले ही कई लोगों को अंदर गोली मार दी थी और अधिकारियों पर हमला करने के लिए घात लगाकर बैठ हुआ था। हालांकि, घंटों चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग ने सोमवार को ट्विटर पर लोगों से कहा कि इलाके में व्याप्त स्थिति के मद्देनजर वे वहां जाने से बचें। 

पांच मरे, आठ घायल

पुलिस ने बताया था कि पांच लोगों की मौत और कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविले अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिती सामान्य है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed