{"_id":"5d4107ff8ebc3e6cd3276b8d","slug":"body-of-russian-instagram-star-found-in-a-suitecase-at-her-moscow-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में इंस्टाग्राम स्टार की हत्या, सूटकेस में मिला शव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में इंस्टाग्राम स्टार की हत्या, सूटकेस में मिला शव
Wed, 31 Jul 2019 08:47 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
कटरीना करागलनोवा
- फोटो : Ekaterina Karaglanova/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में एक इंस्टाग्राम स्टार का शव मॉस्को स्थित उसके घर में बरामद हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कटरीना करागलनोवा नाम की इंस्टाग्राम स्टार का शव उनके माता-पिता को मिला है। कटरीना के इस सोशल मीडिया एप पर 85 हजार फॉलोअर्स थे। उनके फॉलोअर्स उनकी तुलना अभिनेत्री ऑडरे हेपबर्न से करते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कटरीना का गला काटा गया था।
विज्ञापन
24 वर्षीय कटरीना का शव शुक्रवार को उनके किराए के आवास पर मिला। शव सूटकेस में बंद करके हॉल में रखा गया था। रूसी मीडिया का कहना है कि पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से ना तो कोई हथियार मिला है और ना ही कोई सबूत।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उनका पूर्व व्वॉयफ्रेंड उनके लापता होने के आसपास के समय में उनके घर आता था। जो कि अब एक अन्य महिला के साथ रिश्ते में है। लेकिन असल कातिल कौन है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। कटरीना का एक ट्रैवल ब्लॉग भी है, जिसमें हजारों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं।
विज्ञापन