फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BNP criticises Chief Adviser Yunus’ suggestion to lower voting age to 17

Bangladesh: बीएनपी ने की यूनुस की आलोचना, मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष करने का दिया था सुझाव

Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस के मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा घटाने के सुझाव पर बीएनपी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया में देरी होने का खतरा है। इस मुद्दे को चुनाव आयोग पर छोड़ दिया जाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
BNP criticises Chief Adviser Yunus’ suggestion to lower voting age to 17
बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) ने शनिवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के उस सुझाव की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष करने की बात की थी। बीएनपी ने कहा कि इससे चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ेगा और चुनाव प्रक्रिया में भी देरी हो सकती है। 

विज्ञापन


मुख्य सलाहकार यूनुस ने क्या कहा था?
ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, यूनुस ने शुक्रवा को मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष करने का सुझा दिया था। यूनुस ने एक चुनावी चर्चा में वीडियो में संदेश में कहा, युवाओं को अपने भविष्य पर अपनी राय देने का अधिकार होना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए मतदान की न्यूनतम आयु 17 साल की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ेगा: बीएनपी महासचिव
वहीं, बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने ढाका में प्रेस क्लब में एक चर्चा के दौरान कहा कि यूनुस के इस सुझाव से चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ेगा और नए मतदाताओं की सूची तैयार करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, इससे लोगों में यह चिंता होगी कि चुनाव में और अधिक समय बर्बाद होगा और चुनाव प्रक्रिया में और देरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'जानबूझकर देरी कर रही अंतरिम सरकार'
आलमगीर ने यह भी कहा कि लोगों में यह धारणा बन गई है कि अंतरिम सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में देरी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी अपनी धारणा नहीं है। उन्होंने कहा, मुख्य सलाहकार को इस मुद्दे को उठाने से पहले सभी पक्षों से परामर्श करना चाहिए था। 

चुनाव आयोग पर छोड़ें यह मुद्दा: बीएनपी
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले को चुनाव आयोग पर छोड़ देना चाहिए, ताकि आयोग खुद इस पर फैसला ले सके। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु के मानक से सभी लोग सहमत हैं। अगर आप इसे एक साल घटाना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग नया प्रस्ताव सामने रखे और राजनीतिक दलों से चर्चा करे। 


2026 की शुरुआत में हो सकते हैं आम चुनाव
यूनुस ने 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर अपने संबोधन में संकेत दिया था कि चुनाव 2026 की शुरुआत तक हो सकते हैं। उन्होंने कहा था, आम चुनाव 2025 के अंत और 2026 की पहली छमाही के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मतदाता सूची अपडेट होने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed