फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blood test will confirm cancer before symptoms

Cancer: लक्षण के पहले कैंसर की पुष्टि कर देगा ब्लड टेस्ट, मल्टी कैंसर अर्ली डिटेक्ट की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 14 Sep 2022 04:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Sep 2022 04:41 AM IST
सार

अध्ययन के दौरान लगभग एक तिहाई लोगों के कैंसर परीक्षण के लिए नमूने लिए गए थे, जिनकी नियमित रूप से जांच नहीं की गई थी। इनमें कुछ ऐसे भी थे, जो कि प्रारंभिक अवस्था में थे। बीमारी का पता लगाने के अलावा, इस टेस्ट से कैंसर के प्रकार के बारे में भी पता चला है।

विज्ञापन
Blood test will confirm cancer before symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मामूली सा दिखने वाला ब्लड टेस्ट कैंसर के लक्षण दिखने से पहले ही शरीर में कई तरह के कैंसर की पुष्टि कर देगा। पेरिस में मल्टी कैंसर अर्ली डिटेक्ट 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 50 या उससे अधिक उम्र के 6,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए अध्ययन में कैंसर के अलावा कई तरह के ट्यूमर का भी पता चला है।

विज्ञापन


अध्ययन के दौरान लगभग एक तिहाई लोगों के कैंसर परीक्षण के लिए नमूने लिए गए थे, जिनकी नियमित रूप से जांच नहीं की गई थी। इनमें कुछ ऐसे भी थे, जो कि प्रारंभिक अवस्था में थे। बीमारी का पता लगाने के अलावा, इस टेस्ट से कैंसर के प्रकार के बारे में भी पता चला है।
विज्ञापन


6,621 वयस्कों में से 6,529 लोगों में कैंसर का कोई प्रमाण नहीं मिला। वहीं, 92 में संभावित कैंसर का पता चला। इसके अलावा 36 लोगों के 1.4 प्रतिशत लोगों में ट्यूमर या ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई। एक महिला में एक ही समय में दो कैंसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 ट्यूमर का भी पता चला
परीक्षण में ओवेरियन और पेट के कैंसर के साथ-साथ ब्रेस्ट, लिवर, फेफड़े और कोलन जैसे अंगों में 19 ट्यूमर का भी पता चला। इसमें 36 ट्यूमर पाए गए, जिनमें 14 प्रारंभिक अवस्था में थे और शेष 26 को नियमित जांच की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed