{"_id":"6003a57a0b1213022307b545","slug":"bill-gates-become-biggest-farm-land-owner-in-america-bought-2-lakhs-42-thousand-hectare-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सबसे बड़े किसान बने बिल गेट्स, 18 राज्यों में खरीदी दो लाख एकड़ से ज्यादा जमीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: सबसे बड़े किसान बने बिल गेट्स, 18 राज्यों में खरीदी दो लाख एकड़ से ज्यादा जमीन
Sun, 17 Jan 2021 08:18 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स सबसे बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर खेती योग्य जमीन खरीदी है। गेट्स 18 राज्यों में 42 हजार एकड़ जमीन के मालिक बन गए हैं। इतनी ज्यादा जमीन खरीदने के बाद वे अमेरिका में जमीन के सबसे बड़े मालिक बन गए हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार इस जमीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गेट्स की योजना यहां बड़े पैमाने पर फसल उगाने की है। गेट्स कुल 2,68,984 एकड़ जमीन के मालिक बन गए हैं। 65 साल के गेट्स ने अमेरिका के लुसियाना में 69 हजार एकड़, अर्कंसस में करीब 48 हजार एकड़, एरिजोना में 25 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना: बिल गेट्स ने चेताया, महामारी के साये में बीतेगा नया साल, 2022 में सामान्य होंगे हालात
विज्ञापन
गेट्स ने यह जमीन सीधे तौर से, साथ ही पर्सनल इंवेस्टमेंट एन्टिटी कास्केड इंवेस्टमेंट के जरिए खरीदी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एरिजोना में स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है। इससे पहले गेट्स ने 2018 में अपने गृह राज्य वॉशिंगटन में 16 हजार एकड़ जमीन खरीदी थी।
देश को होगा फायदा
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2008 में घोषणा की थी कि उनका फाउंडेशन अफ्रीका और दुनिया के अन्य विकासशील देशों के छोटे किसानों की कृषि क्षेत्र में मदद करेगा। साथ ही उनकी आमदनी में मदद के लिए 2238 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। जानकारों का मानना है कि बिल गेट्स यदि कृषि क्षेत्र में आते हैं तो इससे अमेरिका में स्थायी खेती को काफी मदद मिलेगी।